1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV 'She' Conclave: बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बोलीं- मैं दिल से सोशल वर्कर हूं, राजनीति में बाई डिफॉल्ट आई

India TV 'She' Conclave: बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बोलीं- मैं दिल से सोशल वर्कर हूं, राजनीति में बाई डिफॉल्ट आई

 Published : Mar 20, 2025 05:58 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 11:13 pm IST

महिला सशक्तिकरण पर आधारित इंडिया टीवी के 'She' कॉनक्लेव में हरसिमरत कौर बादल ने बेबाकी से अपनी बात रखीं। बठिंडा सांसद ने कहा कि औरत का नाम चैलेंज है और ये चैलेंज हम लेकर पैदा होते हैं।

India TV 'She' Conclave में हरसिमरत...- India TV Hindi
India TV 'She' Conclave में हरसिमरत कौर बादल Image Source : INDIA TV

पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से सांसद हरसिमरत कौर बादल इंडिया टीवी के कॉनक्लेव 'SHE' में शामिल हुईं। महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस कॉनक्लेव में उन्होंने बेबाकी से कहा, मेरे लिए नारी का मतलब शक्ति है। लड़कियों के लिए जन्म लेना ही चैलेंज है। औरत का नाम चैलेंज है और ये चैलेंज हम लेकर पैदा होते हैं। हमें लाख दबाने की कोशिश की गई लेकिन औरतों ने बहुत तरक्की की है। आज के दौर में औरतें आगे बढ़ी हैं लेकिन लोगों का जो नजरिया बदलना चाहिए था, वो नहीं बदला है। महिलाएं सत्ता में नहीं आएंगी तो बदलाव कैसे होगा।

'जो काम लड़का करता है वो लड़की भी कर सकती है'

लड़का-लड़की में भेदभाव के सवाल पर हरसिमरत कौर ने कहा, जो काम लड़का करता है वो लड़की भी कर सकती है। अपनी कहानी शेयर करते हुए उन्होंने आगे कहा, ''बचपन में मेरी पढ़ाई तक रोक दी गई थी। उस समय मैंने अपने पिता के साथ डील की थी कि मुझे IFS में जाना था लेकिन आप मेरी पढ़ाई रोककर मुझे टेक्सटाइल डिजाइनिंग का कोर्स करा रहे हैं। अब इतना तो कीजिए कि इसके बाद मैं काम कर सकू। इसके बाद जब मैं काम करना चाहती थी तो घर में झगड़े होते थे। लेकिन मेरे पिता बहुत धार्मिक व्यक्ति हैं और हमारे एक गुरुजी थे उन्होंने कहा था कि लड़की को काम करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद मेरी लाइफ बदल गई।''

India TV She Conclave
Image Source : INDIA TVIndia TV She Conclave

'मेरी लोकसभा सीट पर महिलाओं का सपोर्ट मिला'

हरसिमत कौर ने आगे कहा, ''गुरुनानक देव जी ने औरतों के हक में बात की है। औरतों को अपने वसूलों पर पक्के बने रहना चाहिए। आगे बढ़ने के लिए समझौता करने की जरूरत नहीं है।'' अपनी शादी को लेकर बठिंडा सांसद ने कहा, ''मेरी सुखबीर सिंह बादल से अरेंज मैरिज हुई है और शादी के बाद वर्किंग मदर होने की वजह से बच्चे सेक्रिफाइज करते थे। बच्चों के टाइम का हक उन्हें नहीं मिल पाता लेकिन मेरी लोकसभा सीट पर मुझे महिलाओं का सपोर्ट मिला।''

'मैं दिल से सोशल वर्कर हूं, राजनीति में बाई डिफॉल्ट आई'

हरसिमरत कौर ने बताया कि वब दिल से सोशल वर्कर हैं, राजनीति में बाई डिफॉल्ट आईं। उन्होंने कहा, ''मेरी दूसरी बेटी के जन्म होने पर लोग दुखी हुए। जहां देवी को पूजा जाता है वहां बेटियों की हत्या होती है। मैंने नन्ही छांव मुहिम से लोगों में जागरूकता फैलाई गई और इस मुहिम से कई महिलाएं सशक्त बनीं।'' अपनी करियर जर्नी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ''राजनीति में मनपसंद कपड़ों को लेकर पाबंदी रहती है। सिर पर चुन्नी ना रखने पर भी ट्रोल हो सकते हैं। लंदन में सिर पर चुन्नी ना रखने पर सवाल उठे थे। AI से कई बार फेक वीडियो बनाए जाते हैं लेकिन ट्रोल से डरकर पीछे नहीं हटना चाहिए।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत