1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डॉ. शाहीन के फोन से जांच एजेंसियों को मिले कई सबूत, जानें कैसे खुफिया तरीके से करते थे बातचीत

डॉ. शाहीन के फोन से जांच एजेंसियों को मिले कई सबूत, जानें कैसे खुफिया तरीके से करते थे बातचीत

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 14, 2025 12:13 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 09:34 pm IST

लाल किले के बाहर हुए धमाके के लिंक फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के साथ भी निकल रहे हैं। इस बीच जांच एजेंसियों ने डॉ शाहीन का फोन कब्जे में ले लिया है। शाहीन के फोन से कई राज निकल कर सामने आए हैं।

डॉ. शाहीन के फोन से मिली अहम जानकारी।- India TV Hindi
डॉ. शाहीन के फोन से मिली अहम जानकारी। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली में आतंकी हमले के बाद अब जांच एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस बीच लखनऊ की रहने वाली डॉक्टर शाहीन को भी गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर शाहीन के तार भी दिल्ली धमाके और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ता मिला है। इस बीच जांच एजेंसियों को डॉक्टर शाहीन के फोन से कई सबूत मिले हैं। डॉक्टर शाहीन के फोन से खुलासा हुआ है कि डॉक्टर शाहीन के फोन में मौजूद Threema ऐप के जरिए ये लोग अपने नेटवर्क के बीच बातचीत करते थे। सूत्रों के अनुसार डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन एक-दूसरे से Threema ऐप के जरिए बात करते थे। 

Threema ऐप का करते थे इस्तेमाल

दरअसल, Threema एक एन्क्रिप्टेड ऐप है। Threema ऐप के जरिए बात करने के लिए फोन नंबर या ईमेल आईडी की आवश्यकता नहीं होती, इसी कारण से Threema ऐप यूज़र्स को ट्रेस करना मुश्किल होता है। सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर, डॉ. मुज़म्मिल और डॉ. शाहीन विस्फोटक इकट्ठा करने और ब्लास्ट की प्लानिंग के लिए Threema ऐप के जरिए ही एक दूसरे से कॉन्टेक्ट करते थे।  सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर, डॉ. मुज़म्मिल और डॉ. शाहीन ने संवेदनशील दस्तावेज़, नक्शे और लेआउट प्लान इसी Threema ऐप के जरिए एक दूसरे के साथ शेयर किया था। 

विदेशी हैंडलर से था संपर्क

जांच एजेंसियों को इस बात का भी शक है कि Threema ऐप के जरिए डॉ. उमर, डॉ. मुज़म्मिल और डॉ. शाहीन अपनी लोकेशन, टास्क अलॉटमेंट एक दूसरे से शेयर करते थे। फिलहाल जांच एजेंसियां अब मामले की जांच में जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक मुजम्मिल, उमर और डॉक्टर शाहीन दो हैंडलरों से बात करते थे। हैंडलरों के नाम डॉक्टर ओकासा और डॉक्टर हशीम उर्फ आरिफ निसार हैं। इनके कोड नेम ओकासा और आरिफ निसार हैं। एजेसिंयों को लगता है कि आरिफ निसार पाकिस्तान का हैंडलर है, जबकि ओकासा टर्की का हैंडलर है, या हो सकता है दोनों हैंडलर एक ही हों। ये लोग सेशन एप, टेलीग्राम, सिग्नल एप और अन्य ऐप के जरिए बात करते थे।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के खिलाफ IMA का बड़ा एक्शन, आजीवन सदस्यता निष्कासित

जवाहरलाल नेहरू की मौत से 10 साल पहले ही मनाया जाने लगा था 'बाल दिवस', जानें कब और कैसे शुरू हुआ बच्चों का ये उत्सव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत