1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. होटल में रहस्यमय हालात में मृत पाए गए पति-पत्नी और दोस्त, कलाई पर कट के मिले निशान

होटल में रहस्यमय हालात में मृत पाए गए पति-पत्नी और दोस्त, कलाई पर कट के मिले निशान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 03, 2024 07:02 am IST,  Updated : Apr 03, 2024 07:04 am IST

अरुणाचल प्रदेश के एक होटल में दो महिलाओं समेत केरल के तीन लोग रहस्यमय हालात में मृत पाए गए। होटल स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा तो सभी तीन मेहमान मृत पाए गए थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के जिरो स्थित एक होटल में मंगलवार को दो महिलाओं समेत केरल के तीन लोग रहस्यमय हालात में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों के हवाले से कहा कि केरल के कोट्टायम के 39 वर्षीय नवीन थॉमस 28 मार्च को तिरुवनंतपुरम की रहने वाली अपनी पत्‍नी देवी बी (39) और अपने दोस्त आर्य बी नायर (29) के साथ होटल में ठहरने आए थे। 

होटल का दरवाजा तोड़ने पर मृत पाए गए

होटल स्टाफ के मुताबिक, तीनों को सोमवार से नहीं देखा गया था और मंगलवार तड़के शक होने पर कर्मचारियों ने उनके कमरे की जांच की तो वह अंदर से बंद मिला। अधिकारी ने कहा, "होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि सभी तीन मेहमान मृत थे।" जहां नायर का शव बिस्तर पर था और उसकी कलाई ब्लेड से कटी हुई थी, वहीं देवी बी का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और उसकी गर्दन के साथ-साथ कलाई के दाहिनी ओर भी कट के निशान थे। 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थॉमस को वॉशरूम में मृत पाया गया और उसकी बाईं कलाई पर चोट के निशान थे। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस रहस्यमय घटना की सभी संभावित पहलुओं पर विचार करते हुए व्यापक जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि नायर के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज है। (इनपुट- IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत