नई दिल्ली: इंडिया टीवी के मंच पर केंद्र सरकार के बजट 2018-19 पर दिनभर गरमा-गरम बहस चली। पहले सत्र में योग गुरु रामदेव से बजट पर चर्चा शुरू हुई। बजट संवाद के मंच पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, योग गुरु स्वामी रामदेव, सर्फेस ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, HRD मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर, बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी, वित्त सचिव हंसमुख अढिया ने बजट का विश्लेषण किया और इसके बारे में विस्तार से बात की। इसके साथ AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, रणदीप सुरजेवाला और और प्रमोद तिवारी ने भी अपनी बातें कहीं। आईए, जानते हैं ‘बजट संवाद 2018’ के हाइलाइट्स के बारे में...
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश पर 10 प्रतिशत लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाने से छोटे निवेशकों को कोई नुकसान नहीं होगा। वित्त मंत्री के मुताबिक, इसका असर केवल अमीरों और बड़े निवेशकों पर पड़ेगा। जानें, इंडिया टीवी कॉन्क्लेव में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पर और क्या कहा:
योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज कहा कि कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए 2 हजार रुपये के नोट प्रचलन से वापस लिये जाने चाहिए और वे अपनी इस मांग पर कायम हैं। विस्तार से जानें, स्वामी रामदेव ने इस मसले पर क्या कहा:
सरकार हमें मौका दे तो आयुर्वेद में हम छोटे बजट में भी बड़ा काम कर सकते हैं: स्वामी रामदेव
नमामि गंगे परियोजना पर बात करते हुए गडकरी ने कहा कि मार्च 2019 तक 80 प्रतिशत गंगा को साफ कर लिया जाएगा, और मई के अंत तक निर्मल गंगा का सपना पूरा हो जाएगा। साथ ही अपनी सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन पीढ़ियों तक मेरी सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों में गढ्ढा नहीं पड़ेगा। जानें, और किन मसलों पर बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी:
हमारी सरकार की बनाई सड़कों पर तीन पीढ़ियों तक गड्ढा नहीं पड़ेगा: नितिन गडकरी
ओवैसी ने यह भी कहा कि गुजरात के सौराष्ट्र में हारने के बाद बीजेपी को होश आया कि गांवों और गरीबों के लिए कुछ किया जाए, जबकि मिडिल क्लास के लिए कुछ खास नहीं किया। जानें, केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने और क्या-क्या कहा:
हेल्थ वेलफेयर स्कीम से गरीबों को नहीं प्राइवेट अस्पतालों को फायदा पहुंचेगा: असदुद्दीन ओवैसी
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने आज इस बात का खुलासा किया कि एलिफिंस्टन स्टेशन पर भगदड़ में 23 लोगों की मौत के बाद मुंबई में तीन यात्री ओवरब्रिज निर्माण की इजाजत आर्मी को देने के लिए आर्मी चीफ बिपिन रावत ने उन्हें धन्यवाद दिया था। जानें, पीयूष गोयल ने और क्या मुख्य बातें कहीं:
पीयूष गोयल ने इंडिया टीवी कॉन्क्लेव में कहा, ‘मुंबई में 3 यात्री ओवरब्रिज निर्माण के लिए आर्मी चीफ ने मुझे धन्यवाद दिया’
यहां पढ़ें 'बजट संवाद 2018' में दिन भर के अपडेट्स:

