1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. NSG सदस्यता पर चीन का भारत-विरोध जारी, दूसरे देशों का मिल सकता है साथ

NSG सदस्यता पर चीन का भारत-विरोध जारी, दूसरे देशों का मिल सकता है साथ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2017 10:16 am IST,  Updated : Apr 05, 2017 10:16 am IST

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को लेकर चीन हालंकि अभी भी अड़ा हुआ है लेकिन अब तक भारत के इस ग्रुप में शामिल होने का विरोध कर रहे कुछ देश भारत का समर्थन कर सकते हैं।

NSG- India TV Hindi
NSG

नई दिल्ली: परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को लेकर चीन हालंकि अभी भी अड़ा हुआ है लेकिन अब तक भारत के इस ग्रुप में शामिल होने का विरोध कर रहे कुछ देश भारत का समर्थन कर सकते हैं। जर्मनी के एक वरिष्ठ राजनयिक सूत्र ने बताया कि एनएसजी परामर्श समूह की बैठक जारी है और यहां भारत की सदस्यता के बारे में चर्चा की जा रही है। इस बैठक में जर्मनी ने भारत को अपना समर्थन दिया है।

सूत्रों के अनुसार हालांकि भारत की एनएसजी सदस्यता पर चीन अब भी समर्थन देने को तैयार नहीं है लेकिन भारत के लगातार कूटनीतिक प्रयासों के कारण सदस्यता की उम्मीदें बरकरार हैं। पिछले सप्ताह अमेरिका ने भारत की सदस्यता का समर्थन दोहराया था। हालांकि, चीन के विरोध के कारण अब भी भारत की उम्मीदें धूमिल ही हैं। 

बता दें कि भारत इस 48 सदस्यीय एनएसजी समूह में शामिल होने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। चीन नॉन-एनपीटी मेंबर्स को इस समूह में शामिल करने के खिलाफ है। चीन का कहना है कि एनपीटी पर हस्ताक्षर किए बगैर किसी भी देश को एनएसजी की सदस्यता नहीं मिले। ध्यान रहे कि भारत ने एनपीटी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

NSG की सदस्यता सर्वसम्मति से ही मिलती है और ग्रुप में किसी देश को वीटो का अधिकार नही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत