Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूरोपीय सांसदों को ओवैसी का जवाब, कहा-हिटलर को भी जनता ने ही चुना था

यूरोपीय सांसदों को ओवैसी का जवाब, कहा-हिटलर को भी जनता ने ही चुना था

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 30, 2019 12:49 pm IST, Updated : Oct 30, 2019 12:58 pm IST

कश्मीर दौरे पर आए यूरोपीय सांसदों पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर हमला बोला और कहा कि हिटलर को भी जनता ने ही चुना था। उन्होंने कहा कि यूरोपीय सांसदों की विचारधारा हिटलर से जुड़ी है और वो इस्लामोफोबिया से ग्रस्त हैं।

यूरोपीय सांसदों को ओवैसी का जवाब, कहा-हिटलर को भी जनता ने ही चुना था- India TV Hindi
यूरोपीय सांसदों को ओवैसी का जवाब, कहा-हिटलर को भी जनता ने ही चुना था

नई दिल्ली: कश्मीर दौरे पर आए यूरोपीय सांसदों पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर हमला बोला और कहा कि हिटलर को भी जनता ने ही चुना था। उन्होंने कहा कि यूरोपीय सांसदों की विचारधारा हिटलर से जुड़ी है और वो इस्लामोफोबिया से ग्रस्त हैं। इतना ही नहीं ओवैसी ने एक बार फिर यूरोपीय सांसदों के दौरे पर सवाल उठाया और कहा कि उनके दौरे का खर्च क्या विदेश मंत्रालय ने उठाया।

Related Stories

इससे पहले ओवैसी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए मशहूर गाने का जिक्र किया। ओवैसी ने ट्वीट किया कि गैरों पर करम अपनों पर सितम, ए जाने वफा ये जुल्म न कर। रहने दे अभी थोड़ा सा धरम। दरअसल यह तंज ओवैसी ने विपक्ष के नेताओं को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने से रोकने पर कसा था। केंद्र सरकार ने विपक्ष के नेताओं को घाटी का दौरा करने से रोका था।

वहीं असदुद्दीन ओवैसी द्वारा यूरोपीय सांसदों को नाजी प्रेमी कहे जाने का जवाब आज यूरोपीय यूनियन के सांसद थियरे मारियानी ने दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें नाजी कहना गलत है। थियरे मारियानी ने कहा, “मैंने कुछ अखबारों में देखा कि हमें नाज़ी कहा गया। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों कहा गया। ऐसे आरोप से दौरे की शुरुआत करना अजीब था। आप मेरा अतीत देखेंगे तो पता चलेगा कि अगर मैं नाज़ी होता तो 14 बार संसद के लिए चुना नहीं जाता। मेरी सलाह है कि आरोप लगाने से पहले आप मेरी बायोग्राफी देख लें।“

ओवैसी ने यूरोपीय सांसदों को फासिस्ट और इस्लामोफोबिया से भी पीड़ित बताया था जिसपर सांसदों ने कहा, “मैं इस बात से हैरान हूं कि हमारे दौरे को गलत तरीके से पेश किया गया। कुछ लोगों ने हमारे दौरे को इस तरह से पेश किया कि हम इस्लामोफोबिया से पीड़ित हैं लेकिन ये सच नहीं है। हमें फासिस्ट भी कहा गया लेकिन हमें फासिस्ट नहीं कहा जा सकता है।“

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement