Lok Sabha Elections Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वे वेल्लौर और मेट्टुपालयम में रैली कर रहे हैं। वहीं शाम में पीएम मोदी महाराष्ट्र के रामटेक में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस बीच मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती को पाटलिपुत्र से और रोहिणी आचार्य को सारण से टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।