Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। इस बीच कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आईं। वहीं ज्यादातर जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें यूपी की 13 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। वहीं 20 मई को पांचवे चरण का मतदान होगा, जिसके तहत 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा छठें चरण में 25 मई को 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। वहीं सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग की जाएगी। चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में आज लगभग 63.04% मतदान हुए हैं। अगर राज्यवार बात करें तो आंध्र प्रदेश- 68.20%, बिहार- 55.92%, जम्मू और कश्मीर- 36.88%, झारखंड- 64.30%, मध्य प्रदेश- 69.16%, महाराष्ट्र- 52.93%, ओडिशा- 64.23%, तेलंगाना- 61.59%, उत्तर प्रदेश- 58.02% और पश्चिम बंगाल- 76.02% मतदान हुए।
राज्यवार मतदान का आंकड़ा
आंध्र प्रदेश- 68.20 %
बिहार- 55.92 %
जम्मू और कश्मीर- 36.88%
झारखंड- 64.30%
मध्य प्रदेश- 69.16%
महाराष्ट्र- 52.93%
ओडिशा- 64.23%
तेलंगाना- 61.59%
उत्तर प्रदेश- 58.02%
पश्चिम बंगाल- 76.02%
यूपी के सीतापुर लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक कुल मतदान 62.22 प्रतिशत रहा।
कश्मीर में लगभग तीन दशकों में राष्ट्रीय चुनाव के लिए सबसे अधिक मतदान हुआ। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 36 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि 2019 में पिछले राष्ट्रीय चुनाव के दौरान 14.1 प्रतिशत और 1996 में 41 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।
आंध्र प्रदेश- 68.04%
बिहार- 54.14%
जम्मू-कश्मीर- 35.75%
झारखंड- 63.14%
मध्य प्रदेश- 68.01%
महाराष्ट्र - 52.49%
ओडिशा- 62.96%
तेलंगाना- 61.16%
उत्तर प्रदेश- 56.35%
पश्चिम बंगाल- 75.66%
लोकसभा चुनाव में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर चौथे चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक 62.31% मतदान हुआ।
बहरामपुर - 75.36
कृष्णानगर - 77.29
रानाघाट - 77.46
बर्दवान पूर्व - 77.36
बर्दवान दुर्गापुर - 75.02
आसनसोल- 69.43
बोलपुर - 77.77
बीरभूम - 75.45
शाम 5 बजे तक कुल 75.66 प्रतिशत मतदान हुआ
195 बटालियन के तहत सिलीगुड़ी एसटीसी में तैनात उत्तराखंड के गरवाल निवासी बीएसएफ जवान एएसआई महेंद्र सिंह (55) की मौत हो गई है। बीएसएफ जवान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द महसूस हुआ। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
नंदुरबार - 60.60 प्रतिशत
जलगांव - 51.98 प्रतिशत
रावेर - 55.36 प्रतिशत
जालना - 58.85 प्रतिशत
औरंगाबाद - 54.02 प्रतिशत
मावल - 46.03 प्रतिशत
पुणे - 44.90 प्रतिशत
शिरूर - 43.89 प्रतिशत
अहमदनगर- 53.27 प्रतिशत
शिरडी- 52.27 प्रतिशत
बीड - 58.21 प्रतिशत
महाराष्ट्र की 11 सीटों पर शाम 5 बजे तक 52.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
देवास - 71.53%
धार - 67.55%
इंदौर - 56.33%
खंडवा - 68.21%
खरगोन - 70.80%
मंदसौर - 71.76%
रतलाम -70.61%
उज्जैन - 70.44%
मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक 68.01% मतदान
शाहजहांपुर- 51.52 प्रतिशत
खीरी- 62.75 प्रतिशत
धौरहरा- 62.72 प्रतिशत
सीतापुर- 60.90 प्रतिशत
हरदोई-55.73 प्रतिशत
मिश्रिख-54.37 प्रतिशत
उन्नाव- 53.97 प्रतिशत
फर्रुखाबाद- 56.93 प्रतिशत
इटावा- 54.35 प्रतिशत
कन्नौज- 59.05 प्रतिशत
कानपुर-50.91 प्रतिशत
अकबरपुर- 55.22 प्रतिशत
बहराइच- 55.97 प्रतिशत
शाम 5 बजे तक यूपी के 13 लोकसभा क्षेत्रों का औसत मतदान 56.35 प्रतिशत
देवास - 63.08%
धार - 60.18%
इंदौर - 48.04%
खंडवा - 59.87%
खरगोन - 63.84%
मंदसौर - 61.58%
रतलाम - 62.78%
उज्जैन - 60.83%
मप्र में 8 सीट पर दोपहर 3 बजे तक 59.63 % मतदान
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दिलीप घोष की गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है। दिलीप घोष की गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
नंदुरबार - 49.91 प्रतिशत
जलगांव - 42.15 प्रतिशत
रावेर - 45.26 प्रतिशत
जालना - 47.51 प्रतिशत
औरंगाबाद - 43.76 प्रतिशत
मावल - 36.54 प्रतिशत
पुणे - 35.61 प्रतिशत
शिरूर - 36.43 प्रतिशत
अहमदनगर- 41.35 फीसदी
शिरडी- 44.87 फीसदी
बीड - 46.49 प्रतिशत
महाराष्ट्र की 11 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक औसतन 42.35 प्रतिशत मतदान
बहरामपुर-65.57 प्रतिशत
कृष्णानगर- 66.37 फीसदी
रानाघाट- 66.18 प्रतिशत
बर्दवान पूर्व- 67.83 प्रतिशत
बर्दवान-दुर्गापुर- 67.92 प्रतिशत
आसनसोल- 60.26 फीसदी
बोलपुर- 69.08 प्रतिशत
बीरभूम- 64.98 फीसदी
दोपहर 3 बजे तक 66.05 फीसदी मतदान हुआ है
शाहजहांपुर- 44.21 प्रतिशत
खीरी- 53.87 प्रतिशत
धौरहरा- 54.05 प्रतिशत
सीतापुर- 52.87 प्रतिशत
हरदोई- 47.99 प्रतिशत
मिश्रिख- 47.01 प्रतिशत
उन्नाव- 46.56 प्रतिशत
फर्रुखाबाद- 49.17 प्रतिशत
इटावा- 46.19 प्रतिशत
कन्नौज- 51.73 प्रतिशत
कानपुर- 41.44 प्रतिशत
अकबरपुर- 46.36 प्रतिशत
बहराइच- 49.10 प्रतिशत
यूपी में दोपहर तीन बजे तक 48.41% मतदान
समाजवादी पार्टी के प्रमुख व कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव ने कहा, "जनता ज्यादा से ज्यादा वोट करे और बेईमानों से देश को बचाएं।"
वाराणसी में पी कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है... लोगों को गुमराह किया जा रहा है... विकास कार्य केवल ड्रोन शो के माध्यम से दिखाया गया है जो जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग है...पिछले 10 वर्षों में लोगों को गुमराह किया गया है...वे रोड शो के लिए समर्थन नहीं जुटा पा रहे हैं।
चौथे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "वाराणसी में जो विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ, पूरे शहर में 10 साल में कोई काम नहीं हुआ। 10 साल से फ्लाईओवर बन रहा है... ड्रोन शो करके विकास दिखा रहे हैं, जमीन पर नहीं आकाश पर विकास दिख रहा है... 10 साल में वाराणसी में लोगों को झुनझुना दिया गया और जनता को बेवकूफ बनाया।"
पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया।
बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, "मोदी ने एक नई योजना बनाई है जिससे आपकी बिजली का बिल ज़ीरो हो जाएगा। इतना ही नहीं आप घर में बिजली पैदा करके हीरो बन जाएंगी। इस योजना का नाम है 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना'.."
कांग्रेस नेता और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ दिन पहले मैं माँ(सोनिया गांधी) के साथ बैठा था... मैंने माँ से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी... मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को वाराणसी के दौरे पर जाने वाले हैं। फिलहाल पीएम मोदी की बिहार की राजधानी पटना में हैं। वाराणसी पहुंचने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो करेंगे। इसके बाद एक दिन बाद यानी 14 मई को पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे।
मीसा भारती ने पातिलपुत्र सीट से अपना नामांकन भरा.. नामांकन के दौरान लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजप्रताप मौजूद रहे.. नामांकन भरने के बाद मीसा भारती और लालू यादव पटना के कृष्ण मेमोरियल सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
RJD नेता व सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने PM मोदी के बिहार दौरे पर कहा, "...भाजपा के लोग 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ' की बात करते हैं लेकिन इन्होंने एक भी बेटी को टिकट नहीं दिया है।"
ओडिशा में आज हो रहे विधानसभा चुनाव और चौथे चरण के लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा, "मैं लोगों से अपील करूंगा कि परिवर्तन के लिए भारी संख्या में मतदान करें। ओडिशा में परिवर्तन का बहुत बड़ा माहौल बन चुका है। पिछले 24 साल में यहां की राज्य सरकार की नाकामी के चलते लोगों में गु्स्सा है। इस बार ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होगा। हमें स्पष्ट दिख रहा है कि ओडिशा में भाजपा सरकार आएगी।"
चौथे चरण के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 24.87% मतदान हुआ।
हैदराबाद के जुबली हिल्स में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुगनी देवी कॉलेज, बूथ संख्या 258 पर मतदान किया।
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने आजमपुरा में मतदान केंद्र संख्या 122 का दौरा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के गुरुद्वारा पटना साहिब में लंगर परोसते नजर आए।
आंध्र प्रदेश- 9.05 फीसदी
बिहार- 10-18 फीसदी
जम्मू कश्मीर- 5.07 फीसदी
झारखंड- 11.78 फीसदी
मध्य प्रदेश- 14.97 फीसदी
महाराष्ट्र- 6.45 फीसदी
ओडिशा- 9.23 फीसदी
तेलंगाना- 9.51 फीसदी
उत्तर प्रदेश- 11.67 फीसदी
पश्चिम बंगाल- 15.24 फीसदी
मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "वे(अभिषेक बनर्जी) 'पप्पू' हैं। हमारे पास एक राष्ट्रीय पप्पू है और हमारे पास एक क्षेत्रीय पप्पू है... उनका (TMC) भारतीय पार्टी का टैग चुनाव आयोग ने हटा दिया है क्योंकि उन्हें गोवा में एक बड़ा शून्य मिला, उन्हें त्रिपुरा में भी एक बड़ा शून्य मिला... वे(अभिषेक बनर्जी) कह रहे हैं अग्निमित्र पॉल को आसनसोल में प्रवेश न करने दें... मैं अभिषेक बनर्जी को चुनौती देता हूं। अभिषेक बनर्जी 4 जून का इंतजार करें और मुझे देखने दीजिए कि मुझे आसनसोल में आने से कौन रोक रहा है।''
दुर्गापुर में मतदान के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना देखने को मिली है।
झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वोट दे दिया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपने मत का प्रयोग कर दिया। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि राज्य के लोग आएं और वोट दें।
फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली ने मतदान किया। उन्होने कहा, "देश को दिखाओ कि आप जिम्मेदार हैं और हमें परवाह है। कृपया बाहर आएं और वोट करें।"
आंध्र प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 9.21 फीसदी मतदान हुआ। वहीं ओडिशा में राज्य विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.25 फीसदी मतदान हुआ।
ऑस्कर विजेता संगीतकार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित एमएम कीरावनी अपना वोट डालने के लिए हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
हैदराबाद के जुबली हिल्स में 94 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक मतदान करने के लिए व्हीलचेयर पर पहुंचे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने उनकी सहायता की।
अभिनेता चिरंजीवी ने कहा, "मैं नए मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने वोट की शक्ति का उपयोग जरूर करें..."
अभिनेता चिरंजीवी अपने परिवार के साथ जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और YSRCP प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने कहा, "यदि आपने शासन देखा है और यदि आपको लगता है कि इस सरकार से आपको लाभ हुआ है तो उस शासन के लिए वोट दें जो आपको उज्जवल भविष्य की ओर ले जाए।"
उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज ने मतदान किया।
केंद्रीय मंत्री व सिकंदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जी किशन रेड्डी ने कहा, "आज मैंने अपने परिवार के साथ मतदान किया है। मैं सभी लोगों से ये ही अनुरोध करता हूं कि आज मतदान का दिन है। कुछ लोग मतदान के दिन को सिर्फ छुट्टी का दिन मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। वोट डालना हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करता हूं जिस दिन भी आपके क्षेत्र में मतदान होगा, मतदान करें।"
हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम से हैदराबाद के लोकसभा उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने डाला वोट।
TDP प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मतदान किया।
केंद्रीय मंत्री व जालना से भाजपा उम्मीदवार रावसाहेब दानवे ने जालना के भोकरदन में मतदान केंद्र संख्या 185 पर मतदान किया।
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, "मैं यही कहना चाहूंगी कि आपका एक कदम सिर्फ हैदराबाद और तेलंगाना को नहीं बल्कि देश को आगे लेकर जाएगा। इससे तेलंगाना का विकास तो होगा ही, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को 5वीं से पहले नंबर पर ले जाएगा..."
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, "कृपया अपना वोट डालें। यह हम सभी के लिए बहुत ज़िम्मेदार दिन है... मुझे पता है कि यह कठिन है लेकिन आइए थोड़ा प्रयास करें। यह हमारे भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है..."
अभिनेता जूनियर NTR ने कहा, "सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संदेश है जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा।"
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने अमृता विद्यालयम(मतदान केंद्र) में मतदान किया।
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपना वोट डाला। वीडियो डोरेमोन्स इंटरनेशनल स्कूल का है।
तेलंगाना में मतदान अधिकारियों ने वारंगल लोकसभा क्षेत्र के एक बूथ पर मॉक पोलिंग की। कांग्रेस ने यहां कादियाम काव्या को मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के अरूरी रमेश और बीआरएस के मारापल्ली सुधीर कुमार से है।
लोक सभा चुनाव-2024 का आज चतुर्थ चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ''विरासत और विकास'' के लिए, देश की ''सुरक्षा व सम्मान'' के लिए, ''आत्मनिर्भर और विकसित भारत'' की संकल्पना के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक-एक वोट निर्णायक है। याद रहे- पहले मतदान, फिर जलपान!
बर्धमान (पश्चिम बंगाल) के विवेकानन्द गर्ल्स हाई स्कूल, इचलाबाद पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मॉक पोल चल रहा है।
संपादक की पसंद