1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अयोध्या के धनीपुर गांव में बन रही मस्जिद का खाका तैयार

अयोध्या के धनीपुर गांव में बन रही मस्जिद का खाका तैयार

 Written By: IANS
 Published : Dec 06, 2020 11:19 am IST,  Updated : Dec 06, 2020 11:20 am IST

यह मस्जिद ध्वस्त हुई बाबरी मस्जिद के बदले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी गई जमीन पर बनाई जाएगी। ट्रस्ट ने इस जमीन पर मस्जिद, एक अस्पताल, एक इंडो-इस्लामिकरिसर्च सेंटर और एक सामुदायिक रसोईघर को डिजाइन करने की जिम्मेदारी जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रोफेसर एस.एम.अख्तर को दी है।

Ayodhya mosque framework ready latest news । अयोध्या के धनीपुर गांव में बन रही मस्जिद का खाका तैयार- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

अयोध्या. अयोध्या के धनीपुर गांव में बन रही मस्जिद का मूल खाका तैयार हो गया है। सूत्रों ने कहा है कि इसका निर्माण होने के बाद एक बार में यहां लगभग 2,000 लोग एक साथ 'नमाज' अदा कर सकेंगे। इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने नई मस्जिद का खाका तैयार किया है।

यह मस्जिद ध्वस्त हुई बाबरी मस्जिद के बदले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी गई जमीन पर बनाई जाएगी। ट्रस्ट ने इस जमीन पर मस्जिद, एक अस्पताल, एक इंडो-इस्लामिकरिसर्च सेंटर और एक सामुदायिक रसोईघर को डिजाइन करने की जिम्मेदारी जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रोफेसर एस.एम.अख्तर को दी है। अख्तर यहां के वास्तुकला विभाग के अध्यक्ष हैं।

15 हजार स्कवायर फीट पर बनाई जा रही इस मस्जिद की डिजाइन के अनुसार इसे एक आधुनिक रूप दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि इमारत का आकार अंडाकार है, वहीं छत एक गुंबद होगा जो कि पारदर्शी होगा। मस्जिद में सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत