1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी पुलिस को बड़ी सफलता! साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी ढेर, करता था खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल

यूपी पुलिस को बड़ी सफलता! साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी ढेर, करता था खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2021 10:00 am IST,  Updated : Nov 01, 2021 06:01 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक AK-47, एक पुरानी कलाश्निकोव सेमी-ऑटोमैटिक राइफल (Kalashnikov semi-automatic rifle) और एक बारह बोर की गन बरामद की है।

Dacoit Gauri Yadav killed by uttar pradesh police in encounter यूपी पुलिस को बड़ी सफलता! साढ़े पांच - India TV Hindi
यूपी पुलिस को बड़ी सफलता! साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी ढेर, करता था खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल Image Source : PTI

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने शनिवार सुबह चित्रकूट में एक एनकाउंटर में 5.5 लाख के इनामी डकैत गोरी यादव को मार गिराया। डकैत गौरी यादव पर 5 लाख के इनाम की घोषणा उत्तर प्रदेश में की गई थी जबकि 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डकैत गौरी और यूपी पुलिस एसटीएफ के बीच एनकाउंटर सुबह साढ़े तीन और चार बजे की बीच हुआ। ये एनकाउंटर चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधा इलाके में हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए एनकाउंटर में  कई राउंड गोलीबारी हुआ लेकिन अंत में यूपी पुलिस एसटीएफ ने डकैत गौरी को मारे गिराने में सफलता पाई।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक AK-47, एक पुरानी कलाश्निकोव सेमी-ऑटोमैटिक राइफल (Kalashnikov semi-automatic rifle) और एक बारह बोर की गन बरामद की है। इसके अलावा यूपी एसटीएफ को घटना स्थल से दो देशी हथियारों समेत सैकड़ों की संख्या में गोलियां बरामद की हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत