1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा डिविजन में पटरी से उतरी मालगाड़ी, बाधित हुआ मार्ग

आगरा डिविजन में पटरी से उतरी मालगाड़ी, बाधित हुआ मार्ग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 01:37 pm IST

आगरा डिविजन में वृंदावन रोड और अजहाई रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को अचानक एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह गाजियाबाद-वल्लभगढ़ मालगाड़ी है, जो दिल्ली को ओर जा रही थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा: आगरा डिविजन में वृंदावन रोड और अजहाई रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को अचानक एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह गाजियाबाद-वल्लभगढ़ मालगाड़ी है, जो दिल्ली को ओर जा रही थी। ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, जिसके बाद दिल्ली रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। जानकारी के मुताबाकि, यह हादसा सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर हुआ।

हादसे की जानकारी रेलवे विभाग को 10.20 बजे मिली, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। यहां अच्छी बात यह रही है कि इस हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। रेलवे ने मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने और दिल्ली रूट को फिर से शुरू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत