1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा एक्सप्रेसवे पर क्रेटा में मिली तीन लाशें, पुलिस को शक सराफा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की आत्महत्या

मथुरा एक्सप्रेसवे पर क्रेटा में मिली तीन लाशें, पुलिस को शक सराफा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की आत्महत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2020 12:21 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 12:21 pm IST

नए साल की सुबह मथुरा एक्सप्रेसवे पर क्रेटा गाड़ी में तीन लाश मिलने से सनसनी मच गई। यहां गऊघाट के एक सर्राफा व्यापारी का परिवार एक गाड़ी के अंदर मृत मिला।

Suicide - India TV Hindi
Suicide 

मथुरा। नए साल की सुबह मथुरा एक्सप्रेसवे पर क्रेटा गाड़ी में तीन लाश मिलने से सनसनी मच गई। यहां गऊघाट के एक सर्राफा व्यापारी का परिवार एक गाड़ी के अंदर मृत मिला। वहीं कारोबारी का बेटा गंभीर रूप से घायल मिला। उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार गउघाट के एक सराफा कारोबारी का है। कारोबारी नीरज अग्रवाल का शव यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन संख्या 105 के समीप एक क्रेटा कार में मिला। नीरज के अलावा कार में उसकी पत्नी नेहा अग्रवाल और बेटी धन्या अग्रवाल का भी शव मिला है। वहीं गाड़ी में बेटा शौर्य अग्रवाल गंभीर हालात में मिला। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक व कारोबार कलह के चलते अग्रवाल के परिवार समेत आत्महत्या की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुँच गए हैं। फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत