1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. भारी कर्ज से जूझ रहे रेस्तरां के मालिक ने मौत को लगाया गले, अपने आवास पर की खुदकुशी

भारी कर्ज से जूझ रहे रेस्तरां के मालिक ने मौत को लगाया गले, अपने आवास पर की खुदकुशी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 01, 2025 07:00 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 07:02 pm IST

रांची में एक रेस्तरां के मालिक ने आत्महत्या कर ली। कई सालों से इलाके में एक दक्षिण भारतीय रेस्तरां चला रहे थे और एक स्थापित व्यवसायी थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

झारखंड की राजधानी रांची स्थित एक रेस्तरां के मालिक ने रविवार सुबह अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 69 वर्षीय शंकर नारायण पी. बद्री के रूप में हुई है, जो मूल रूप से केरल के निवासी थे। वह कांके पुलिस थाना क्षेत्र के जगतपुरम इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे।

डिप्रेशन में थे व्यवसायी

कांके पुलिस थाने के प्रभारी प्रकाश रजक ने बताया, "शंकर नारायण ने अपने घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह भारी कर्ज के बोझ के कारण अवसाद में थे।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक कई सालों से इलाके में एक दक्षिण भारतीय रेस्तरां चला रहे थे और एक स्थापित व्यवसायी थे। हालांकि, उनके ऊपर कर्ज की सही राशि कितनी थी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। कांके पुलिस थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है।

बाजार टांड के पास मिला शव

एक अन्य खबर में, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 'हड़िया' (स्थानीय रूप से निर्मित चावल की बीयर) पीने के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शनिवार को टोंटो थाना अंतर्गत पूर्णापानी गांव के मुंडा (मुखिया) से सूचना मिली थी कि बाजार टांड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसकी हत्या की गई है। बाद में शव की पहचान पूर्णापानी गांव निवासी मुकरू देवगम (50) के रूप में की गई। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

शादी के घर में पसरा मातम, गहने लेकर जा रहे BSF जवान को बस ने कुचला; CCTV फुटेज आया सामने

Maharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र के 15 जिलों में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव टले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।