1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रक्षाबंधन में दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें टिप्स

रक्षाबंधन में दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें टिप्स

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 02, 2017 02:58 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 03:00 pm IST

भाई बहन के रिश्ते पर आधारित खुशियों के त्योहार राखी के दिन आप चटक रंग वाले परिधान पहनें या आप चाहे तो अपनी शादी की ड्रेस भी पहन सकती है। मेकअप आर्टिस्ट आशमीन मुंजाल और फैशन डिजाइनर अनुराधा रमन ने ग्लैमरस व स्टाइलिश लुक पाने के ये टिप्स दिएं...

makeup tips
makeup tips

  • एक्सेसरी के तौर पर पार्टी क्लच लेना नहीं भूलें।
  • दुपट्टे के सिपंल बॉर्डर वाले सिंपल सूट के ऊपर लिया जा सकता है, साथ में क्लासिक रिस्ट वॉच और क्लच लें। दुपट्टे को पलाजो पैंट्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
  • लंहगे को आप प्लेन रॉ सिल्क ब्लाउड या अलग रंग की चोली के साथ पहन सकती हैं। लंहगे के ऊपर कम कढ़ाई वाला दुपट्टा ओढ़े। कम गहने पहनें और कंप्लीट लुक के लिए पार्टी क्लच कैरी करें।
  • ऊपर और अंदर की तरफ की लैशलाइन पर ब्लू काजल लगाएं और आईशैडो बिल्कुल नहीं लगाएं, लेकिन आप स्मज प्रूफ काजल लगा सकती हैं जो उमस के मौसम में नहीं फैले।
  • नैचुरल लुक के लिए गालों पर पीच रंग का ब्लश लगाएं और गुलाबी रंग का ब्लश लगाने से बचें।
  • अच्छे रंग की लिपस्टिक लगाना नहीं भूलें, आप चाहें तो न्यूड शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं। होंठ अगर रूखे या फट गए हैं तो पहले बाम लगा लें। ज्यादा देर तक रंग लिपस्टिक को होठों पर बरकरार रखने के लिए लिप ग्लॉस लगाएं। मेट ऑरेंज य हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाएं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल