धन-सम्पदा और खुशहाली चाहिए, तो घर में लगाए ये तस्वीरें
धन-सम्पदा और खुशहाली चाहिए, तो घर में लगाए ये तस्वीरें
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 08, 2015 11:20 pm IST,
Updated : Oct 08, 2015 11:42 pm IST
नईदिल्ली: वास्तुशास्त्र की बातों को हम युगों से मानते चले आ रहे है। पहलें जमानें के राजा-महाराजा भी वास्तुशास्त्र के अनुसार ही मंदिरों और महलों को बनवातें थे और वास्तुदोषों को दूर करने के लिए
अगर आप और किसी की घर में तस्वीर लगानें चाहते है तो पूरा परिवार प्रसन्नचित्त मुद्रा में हो और इसे घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में लगाएं।
अगर आपके दापत्य जीवन में प्यार न हो तो अपने बेडरुम में राधा-कृष्ण की सुंदर सी तस्वार लगाएं। इससे आपके जीवन में प्यार बढेगा। यदि आप यह तस्वार नही लगा सकते तो हंसों के जोड़े का सुंदर-सा मन को भाने वाली तस्वीर लगाएं।
आप चाहे तो अपने घर में हिमालय, शंख या बांसुरी की तस्वीर भी लगा सकते है। यदि आपने अपने घर में कोई पानी की तस्वीर लगाई है तो उसे तूरंत हटा दें,क्योंकि यह तस्वीर पति-पत्नी और वो का इशारा करती है। साथ ही धन की हानि भी होती है।
अगर आप मानसिक शांति चाहते हैं तो अपने घर महावीर स्वामी की तस्वीर लगाएं। भगवान बुद्ध या महावीर स्वामी की ध्यानमग्न सुंदर और बड़ी-सी तस्वीर को किसी ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां से वह आपको आसानी से दिखाई देती रहे। इस तस्वीर को बार-बार देखने से निश्चित ही आपका मन शांत होने लगेगा। लेकिन यदि आप बुद्ध या महावीर का चित्र नहीं लगाना चाहते हैं तो घर के उत्तर-पूर्व में ऐसे बगुले की तस्वीर लगाएं, जो ध्यानमग्न हो।