1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. How To Clean Tea Strainer: बिल्कुल नई सी चमकेगी चाय की छन्नी, इन आसान तरीकों से करें सफाई

How To Clean Tea Strainer: बिल्कुल नई सी चमकेगी चाय की छन्नी, इन आसान तरीकों से करें सफाई

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 16, 2025 12:55 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 12:55 pm IST

How To Clean Tea Strainer: चाय की छन्नी को साफ करना थोड़ी मुश्किल होता है, क्योंकि उसमें चाय की पत्ती चिपकी रहती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है।

चाय की छन्नी साफ करने का घरेलू नुस्खा- India TV Hindi
चाय की छन्नी साफ करने का घरेलू नुस्खा Image Source : FREEPIK

How To Clean Tea Strainer: सुबह की शुरुआत अक्सर लोग गरमा गर्म चाय के साथ करना पसंद करते हैं। इसके बिना कुछ लोगों की सुबह की शुरुआत भी नहीं होती। जिस तरह लोग सुबह आनंद के साथ चाय की चुस्की लेते हैं, ठीक उसी तरह चाय के बर्तन की साफ-सफाई का ध्यान रखने की भी जरूरत होती है। चाय छानने वाली छन्नी की सही ढंग से सफाई करना बेहद जरूरी है। चाय की छन्नी की सही से सफाई न की जाए तो इसमें गंदगी फंसी रह जाती है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से चाय की छन्नी की सफाई कर सकते हैं। 

बेकिंग सोडा और गर्म पानी

छन्नी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें और उस पर गर्म पानी डालें। फिर इसे अच्छे से रगड़ें, खासकर उन हिस्सों पर जहां चाय के पत्ते चिपके हुए हों। बेकिंग सोडा और गर्म पानी गंदगी को आसानी से साफ करने में सहायक माने जाते हैं। 

नींबू और नमक

छन्नी को गर्म पानी में डालें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच नमक डालें। यह मिश्रण छन्नी पर लगे तेल और चाय के पत्तों को आसानी से निकाल देगा। कुछ देर इस मिश्रण में छन्नी को छोड़ दें, फिर धोकर साफ करें।

विनेगर

विनेगर की मदद से भी आप आसानी से चाय की छन्नी को साफ कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में 1/4 कप सफेद विनेगर डालें और इसमें छन्नी डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। सिरका और पानी के मिश्रण से चाय के दाग और जमे हुए पत्ते आसानी से निकल जाएंगे।

नारियल तेल और बेकिंग सोडा

चाय की छन्नी को अच्छे से धोने के बाद, एक कप में थोड़ा सा नारियल तेल और बेकिंग सोडा डालें। इसे छन्नी पर अच्छे से रगड़ें, इससे छन्नी चमकने लगेगी और चाय के दाग आसानी से निकल जाएंगे।

चावल का पानी

अगर छन्नी में जिद्दी दाग हैं, तो कुछ चावल को उबालकर उनका पानी ठंडा होने के बाद छन्नी को उसमें डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे साफ पानी से धो लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल