1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. एयरपोर्ट पर PM मोदी को देखकर पुतिन मुस्कुराए...पास आए और गले लगाए...फिर एक ही कार में बैठे, देखें VIDEO

एयरपोर्ट पर PM मोदी को देखकर पुतिन मुस्कुराए...पास आए और गले लगाए...फिर एक ही कार में बैठे, देखें VIDEO

 Published : Dec 04, 2025 08:13 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 08:18 pm IST

रूस के राष्ट्रपति पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया।फिर दोनों नेता एक ही कार से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक दूसरे से गले मिलते हुए। - India TV Hindi
पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक दूसरे से गले मिलते हुए। Image Source : X@NARENDRAMODI

नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार की शाम भारत पहुंच गए। पुतिन का विमान शाम करीब 7 बजे नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर अपने दोस्त पुतिन को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंच गए। अपने विमान से पुतिन जैसे ही नीचे उतरे वह एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को देखकर चौंक गए। अपने दोस्त मोदी को देखकर पुतिन सीढ़ियों से उतरते वक्त ही मुस्कुराते दिखे। इसके बाद वह करीब आए...दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक दूसरे के गले मिले। पुतिन और पीएम मोदी की इस गहरी दोस्ती को पूरी दुनिया ने लाइव देखा।

पीएम मोदी के लिए पुतिन ने तोड़ा प्रोटोकॉल

अपने दोस्त मोदी के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने प्रोटोकॉल तोड़ दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को अपनी कार में बैठने का ऑफर दिया। पुतिन ने यह ऑफर स्वीकार करने में जरा भी देरी नहीं की। वह पीएम मोदी के साथ उनकी कार में बैठ गए। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर आज बृहस्पतिवार को पुतिन के लिए हाई डिनर का आयोजन किया है। शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस की 23 वीं शिखर वार्ता हैदराबाद हाउस में होगी। 

चौंका क्रेमलिन

पीएम मोदी द्वारा प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन को रिसीव करने के लिए पहुंचने से रूस का राष्ट्रपति कार्यालय भी हैरान रह गया। क्रेमलिन ने कहा कि हमें इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं थी कि राष्ट्रपति को रिसीव करने खुद पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बारे में हमें पहले से कोई सूचना नहीं थी। पीएम मोदी का यह शानदार सरप्राइज था। 

पीएम मोदी ने पोस्ट की तस्वीरें

पीएम मोदी ने पुतिन को रिसीव करने के बाद तस्वीरों को अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार है। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है और इससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है।"

 

चीन में पीएम मोदी को पुतिन ने अपनी कार में बैठाया था

इससे पहले हाल ही में चीन में सितंबर में हुए एससीओ शिखऱ सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को अपनी कार में बैठने का ऑफिर दिया था। पीएम मोदी ने भी पुतिन के ऑफर को स्वीकार करके एक ही कार में बैठकर होटल तक पहुंचे थे। पुतिन ने इसके बाद इसका दिलचस्प वाकया भी सुनाया। पुतिन ने कहा कि हमारी पहले से कोई योजना नहीं थी। हमने पीएम मोदी को ये ऑफर दिया और उन्होंने स्वीकार कर लिया। फिर हम दोनों दो दोस्तों की तरह कार में बैठ गए और बातें करते हुए होटल पहुंचे। 

पीएम मोदी और पुतिन में है गहरी दोस्ती

भारत और रूस की दोस्ती तो जगजाहिर है ही। पीएम मोदी और पुतिन के बीच भी जिगरी यारी है। दोनों नेता एक दूसरे पर बहुत अधिक भरोसा करते हैं। एक दूसरे का परस्पर सम्मान भी करते हैं। दोनों ही नेता अपने-अपने देश के विकास और उन्नति को पूरी तरह समर्पित हैं। पुतिन और मोदी कभी भी किसी देश के सामने नहीं झुकने के लिए जाने जाते हैं। दोनों ही नेता बहुत अधिक स्वाभिमानी हैंं। पीएम मोदी और पुतिन की इस दोस्ती से अमेरिका और पश्चिमी देश काफी चिढ़ते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश