1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर महिलाओं को बना सकता है दिल का मरीज

गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर महिलाओं को बना सकता है दिल का मरीज

 Edited By: IANS
 Published : Jun 10, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Jun 10, 2018 06:37 pm IST

हाल के एक अध्ययन से संकेत मिला है कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप होने पर महिलाओं को दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है। जिन मरीजों को पहले भी उच्च रक्तचाप हो चुका है, उनमें यह खतरा दोगुना रहता है।

प्रेग्नेंट
Image Source : PTIप्रेग्नेंट

रक्तचाप नियंत्रित करने के कुछ सुझाव: 

गर्भवती होने से पहले रक्तचाप के स्तर को जानें।

नमक या सोडियम का अधिक सेवन रक्तचाप को बढ़ा सकता है। इसलिए, नमक कम खाएं।

गर्भ धारण करने से पहले खूब चलें-फिरें और सक्रिय रहें। एक ही जगह पर बैठे रहने वाली महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने की संभावना रहती है, साथ ही बाद में उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ सकता है।

ऐसी कोई दवा न लें, जो रक्तचाप को बढ़ाती हो।

यदि आपको पहले से ही उच्च रक्तचाप की शिकायत है, तो अपने डॉक्टर से उन सावधानियों के बारे में बात करें, जिनका पालन करने की आवश्यकता है।

नियमित रूप से प्रसवपूर्व चेकअप कराती रहें।

गर्भावस्था के दौरान तम्बाकू और शराब का सेवन उचित नहीं है और इससे बचा जाना चाहिए।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल