1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. न्यू ईयर विश करते समय भूल कर भी न मिलाए हाथ, वजह जान रह जाएंगे दंग

न्यू ईयर विश करते समय भूल कर भी न मिलाए हाथ, वजह जान रह जाएंगे दंग

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 03:52 pm IST

हर साल न्यू ईयर के वक्त हम संकल्प लेते हैं कि ये करेंगे, वो करेंगे लेकिन कुछ दिनों के बाद हम नॉर्मल हो जाते हैं। लेकिन इस साल आपके लिए कुछ खास लाए हैं जो आप आराम से नए साल के संकल्प में शामिल कर सकते हैं।

New year party- India TV Hindi
New year party

नई दिल्ली: हर साल न्यू ईयर के वक्त हम संकल्प लेते हैं कि ये करेंगे, वो करेंगे लेकिन कुछ दिनों के बाद हम नॉर्मल हो जाते हैं। लेकिन इस साल आपके लिए कुछ खास लाए हैं जो आप आराम से नए साल के संकल्प में शामिल कर सकते हैं।

आपने अक्सर बड़े बुर्जुगों को घर आए मेहमानों और रिश्तेदारों को दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते करते और करवाते देखा होगा। हालांकि ये अलग बात है कि बदलते वक्त के साथ आजकल लोग नमस्ते की जगह हैंड शेक करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो यकीन मानिए नमस्ते करने के जादुई फायदे सुनकर न्यू ईयर पर हैंड शेक नहीं नमस्ते करने का ही रेजुलेशन लेंगे आप।

वैज्ञानिकों की मानें तो जब कोई व्यक्ति नमस्ते करने के लिए अपने दोनों हाथों को जोड़ता है तो उसकी उंगलियों के टिप पर दबाव बढ़ जाता है। उंगलियों की टिप की नसे व्यक्ति के कान, आंख और दिमाग की नसों के साथ जुड़ी होती हैं। जिसकी वजह से आपकी याददाश्त मजबूत होती है। 

नमस्ते करने का दूसरा बड़ा फायदा ये होता है कि जब आप नमस्ते करने के लिए आपने दोनों हाथों को जोड़ते हैं तो आपके हाथों के प्रेशर पॉइंट्स एक्टिव हो जाते हैं और सामने वाले व्यक्ति और उसे जुड़ी सारी जानकारी आपके दिमाग से आसानी से नहीं निकलती।  

नमस्ते करने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि जब हम किसी को नमस्ते करने के लिए हाथों को अनहत चक्र के पास ले जाते हैं तो आपके शरीर से निकली हुई पॉजिटिव एनर्जी सामने वाले इंसान को मिलने लगती है। 

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल