1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जानिए आखिर क्यों बारिश के मौसम में मछली खाना है नुकसानदेय?

जानिए आखिर क्यों बारिश के मौसम में मछली खाना है नुकसानदेय?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 01:32 pm IST

मछली का सेवन करने से ब्लड प्रेशर,  ब्लड शुगर, कैंसर, हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से बचाव होता है। लेकिन बारिश के मौसम में इसका सेवन करने से फायदा के बदले नुकसान मिलने के चांसेस ज्यादा है। अब आप सोच रहें होगे कि ऐसा क्यों। तो हम आपको बताते है।

Fish- India TV Hindi
Fish Image Source : PINTEREST

नई दिल्ली: मानसून में हमारा मन चटपटा और ऑयली खाने का बहुत मन होता है। जिसमें पकौड़े, चाट, सीफूड लिस्ट में नंबर वन होता है। सीफूड में सबसे ज्यादा मछली की डिमांड होती है। मछली खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह हमारे शरीर में जाकर पोषक तत्वों को पूरा करते है।

मछली का सेवन करने से ब्लड प्रेशर,  ब्लड शुगर, कैंसर, हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से बचाव होता है। लेकिन बारिश के मौसम में इसका सेवन करने से फायदा के बदले नुकसान मिलने के चांसेस ज्यादा है। अब आप सोच रहें होगे कि ऐसा क्यों। तो हम आपको बताते है।

बारिश में सीफूड खाने ना खाने का कारण

बारिश के मौसम में जलीय जीवों में प्रजनन का समय होता है। इसलिए अगर आनका सेवन किया तो आपको पेट संबंधी समस्या के साथ फूड ज्वाइजनिंग हो सकती है।  

बारिश के मौसम में नदी या फिर नालों का बहता हुआ पानी तालाब या फिर नदियों में आता जाता है। जिसके कारण बहुत गंदगी फैल जाती है। जिनका सेवन जलीय जंतु करते है। जो कि उसके शरीर में चली जाती है। ऐसे में अगर आप उनका सेवन करेंगे तो वह आपके पेट में भी गंदगी चली जाएगी।

कई बार ऐसा होता है कि बारिश के मौसम में अत्यधिक बाढ़ या पानी से बी मछली मर जाती है। जिन्हें पकड़कर ऐसी जगह स्टोर किया जाता है। जो कि उन्हें फ्रेश रखें। वहीं आप तक पहुंच जाती है। वास्तव में फ्रेश दिखने वाली मछली मरी हुई भी हो सकती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल