Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. नागा साधुओं ने लात मारकर रोकी कार, 'भस्म करने' की धमकी दी, फिर जो हुआ उसे देख हक्का-बक्का रह गया परिवार; VIDEO

नागा साधुओं ने लात मारकर रोकी कार, 'भस्म करने' की धमकी दी, फिर जो हुआ उसे देख हक्का-बक्का रह गया परिवार; VIDEO

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Nov 11, 2025 10:59 pm IST, Updated : Nov 11, 2025 11:00 pm IST

धार्मिक नगरी उज्जैन में साधु के पवित्र वेश का दुरुपयोग कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह को पुलिस ने घटना के मात्र 30 मिनट में गिरफ्तार कर लिया।

fake naga sadhus- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नागा साधु बनकर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम।

धार्मिक नगरी उज्जैन में साधु के पवित्र वेश का दुरुपयोग कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह को पुलिस ने घटना के मात्र 30 मिनट में गिरफ्तार कर लिया। फरियादी मंसूर अली पटेल, निवासी ग्राम कालियादेही ने  डायल 112 पर सूचना दी थी कि सात अज्ञात लोग जिनमें चार साधु वेशधारी थे, उन्होंने निमनवासा मोड़ पर उनकी कार रोककर 1 लाख रुपये की दो सोने की अंगूठियां और 5000 रुपये नगद लूट लिए।

भस्म कर देने धमकी दी

आरोपियों ने उन्हें “भस्म कर देने” की धमकी दी और एक सिल्वर अर्टिगा कार में फरार हो गए। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साधु के कपड़ों में खड़े कुछ लोग गाड़ियों को रोकते दिखाई दे रहे हैं। कार की रफ्तार होने पर एक आरोपी लात मारकर उसे रोकता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। थाना नरवर पुलिस ने पालखंदा चेकिंग पॉइंट पर संदिग्ध कार को रोका और दिल्ली-हरियाणा निवासी सात बदमाशों को पकड़ लिया। उज्जैन पुलिस ने घटना के 30 मिनट के अंदर ही पूरी गैंग को धर दबोचा।

घटना का वीडियो आया सामने-

गिरफ्तार आरोपी- 

1. अली नाथ (20 वर्ष, हरियाणा निवासी )

2. मगन नाथ (19 वर्ष, दिल्ली निवासी )
3. अरुण नाथ (25 वर्ष, हरियाणा)
4. राजेश नाथ (41 वर्ष, दिल्ली)
5. रुमाल नाथ (60 वर्ष, दिल्ली)
6. बिरजू नाथ (45 वर्ष, दिल्ली)
7. राकेश कुमार (45 वर्ष, दिल्ली)

आरोपियों के पास से बरामदगी-

  • दो सोने की अंगूठियां
  • 5,000 नगद
  • घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार (DL 2C AX 9959)

पुलिस ने गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू की

पूछताछ में आरोपियों ने उज्जैन, घटिया, देवास और शाजापुर में भी इसी तरह की वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस ने गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उज्जैन में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर समय तत्पर है। साथ ही शहरवासियों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना डायल 112 पर दें। आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी है।

(रिपोर्ट- प्रेम डोडिया)

यह भी पढ़ें-

बैंगन तो छोड़ देते भाई! चोरी करने घर में आए, गहनों के साथ बगीचे से बैंगन भी तोड़कर ले गए चोर

डीजल चोरी करते पकड़ा तो पीट-पीटकर कर दिया लाल, ऑपरेटर को बांधकर कूटा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement