1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गढ़चिरौली के 13 गांवों ने बंद किया नक्सलियों का राशन-पानी, किया नक्सली परिसर में गांव बंदी का ऐलान

गढ़चिरौली के 13 गांवों ने बंद किया नक्सलियों का राशन-पानी, किया नक्सली परिसर में गांव बंदी का ऐलान

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 25, 2024 10:33 am IST,  Updated : Jun 25, 2024 11:36 am IST

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित 13 गांव ने नक्सलियों का राशन, पानी बंद कर दिया है। साथ ही विस्फोटक समान भी गांव वालों ने पुलिस थाने में जमा कर दिए हैं।

गढ़चिरौली- India TV Hindi
गढ़चिरौली के 13 गांवों ने बंद किया नक्सलियों का राशन-पानी Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के खिलाफ 13 गांव वालों ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। 13 गांव के ग्रामीणों ने नक्सलियों का विरोध करते हुए अपने गांव में नक्सलियों का राशन-पानी बंद कर दिया है। इन गांव के लोगों ने नक्सली गांव बंदी का प्रस्ताव पारित करते हुए अपने-अपने घरों में रखे विस्फोटक सामग्री को गढ़चिरोली पुलिस को जमा कर दिया है।

गांववालों ने लिया फैसला

गढ़चिरोली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि 13 गांव ने आज एक जुट होकर नक्सलियों के लिए गांव बंदी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने नक्सलियों को भोजन, राशन और पानी नहीं देने की घोषणा की है। साथ ही गांव वालों ने नक्सलियों की कुकर आईईडी बम, वायर, बैटरी और 300 सलाखें, 5 लोडेड बंदूको गढ़चिरौली पुलिस थाने में जाकर जमा कर दिया है।

इन गांवों ने किया ऐलान

गढ़चिरौली के इन 13 गावों के नाम नालगुंडा, कुचेरा ,कवंडे, गोंंगवाडा,मिलदापल्ली,महाकापाडी,कोयर,आलदंडी,मुरूंगल,गोपणार, मोरडपार,भटपार, परायणार गांव के लोगों ने सराहनी कार्य करते हुए नक्सलवादियों की गांव बंदी कर दी है। यहां के ग्रामीणों ने तय किया है कि वह अब से नक्सलियों को राशन, पानी, भोजन कुछ भी नहीं देंगे। बता दें कि नक्सल आंदोलन को समूल नष्ट करने के लिए सरकार ने नक्सली गांव बंदी योजना शुरू की है। इसी के तहत ग्रामीणों ने ये अहम पहल की है।

ये भी पढ़ें:

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: CM शिंदे से मिले मृतक के परिवार वाले, मुख्यमंत्री ने दिया पुलिस कमिश्नर को ये आदेश

महायुति में उभरा मतभेद, अजित पवार की NCP ने किया मुस्लिम आरक्षण का समर्थन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।