1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नाती को बचाने नाना ने नहर में लगाई छलांग, दोनों बह गए, सर्च ऑपेरशन के बाद 10 KM दूर मिले शव

नाती को बचाने नाना ने नहर में लगाई छलांग, दोनों बह गए, सर्च ऑपेरशन के बाद 10 KM दूर मिले शव

 Published : Oct 20, 2025 10:39 am IST,  Updated : Oct 20, 2025 10:41 am IST

चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के हिरापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा। हादसे में बुजुर्ग और उनका 14 वर्षीय नाती दोनों नहर में बह गए।

मृतक भगवानदास की फाइल...- India TV Hindi
मृतक भगवानदास की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सावली तहसील के हिरापुर गांव में नाना और उनका 14 साल का पोता नहर में बह गए। बताया जा रहा है कि नाती घास काटते समय फिसलकर नहर में गिरा और उसे बचाने के लिए नाना ने भी छलांग लगाई लेकिन तेज बहाव में दोनों ही बह गए।

बेटी के घर आए थे भगवानदास

मिली जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय भगवानदास लाटेलवार अपनी बेटी के घर हिरापुर गांव आए हुए थे। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने 14 वर्षीय नाती रोहित राजू गोरंतवार के साथ बकरियों के लिए चारा काटने नहर किनारे गए थे। उसी दौरान चारा काटते समय रोहित का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरा। नाती को बचाने के लिए भगवानदास ने तुरंत नहर में छलांग लगाई, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों ही डूबते चले गए और तेज बहाव में बह गए। 

हिरापुर में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही सावली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। सावली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप पुल्लरवार ने बताया कि करीब 24 घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद 10 किलोमीटर दूर मूल थाना क्षेत्र में रविवार को दोनों के शव बरामद हुए। हिरापुर और आसपास के इलाकों में इस घटना से शोक की लहर फैल गई है। 

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी 60 वर्षीय केशव खोबरागड़े नमक एक व्यक्ति की इसी नहर में डूबने से मौत हुई है और उसका शव भी एक दिन बाद बरामद हुआ था। अब फिर एक परिवार इस दर्दनाक त्रासदी का शिकार बन गया है।

(रिपोर्ट- मिलिंद दिंन्डेवार)

यह भी पढ़ें-

मुंबई: शख्स ने 14 साल की बेटी की हत्या की, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दबोचा

VIDEO: जिस बेटे को मान चुके थे मृत, 3 महीने बाद जंगल में मिला जिंदा; वीडियो कॉल पर देख रो पड़ा परिवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।