1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कोरोना के साथ-साथ महाराष्ट्र को ब्लैक फंगस ने भी जकड़ा! 120 मरीजों की मौत

कोरोना के साथ-साथ महाराष्ट्र को ब्लैक फंगस ने भी जकड़ा! 120 मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2021 04:40 pm IST,  Updated : May 25, 2021 04:40 pm IST

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस (Mucormycosis) से अभी तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इसके कुल 2113 केस मिले हैं, जिनमें से 1780 का अलग-अलग अस्पतालों में अभी उपचार चल रहा है और 213 मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से 120 मरीजों की मौत, कुल 2113 केस मिले- India TV Hindi
महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से 120 मरीजों की मौत, कुल 2113 केस मिले Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के साथ-साथ ब्लैक फंगस (Mucormycosis) के भी काफी केस मिल रहे हैं। राज्य में अभी तक ब्लैक फंगस के कारण 120 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इसके कुल 2113 केस मिले हैं, जिनमें से 1780 का अलग-अलग अस्पतालों में अभी उपचार चल रहा है और 213 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

पुणे, नांदेड़ और मुंबई ब्लैक फंगस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अभी तक पुणे में ब्लैक फंगस के 620 मरीज मिले जिनमें से 27 की मौत हो गई, नांदेड़ में 143 मरीज मिले जिनमें से 22 की मौत हो गई, मुंबई में 118 मरीज मिले जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है वहीं मुंबई से सटे इलाके (Mumbai suburban) में 40 मरीज मिले जिनमें से 6 की मौत हो गई।

इसके अलावा ठाणे में ब्लैक फंगस के 75 मरीज मिले जिनमें से 10 की मौत हो गई, बीड में 69 मरीज मिले जिनमें से 8 की मित हो गई, सोलापुर में 54 मरीज मिले जिनमें से 7 की मौत हो गई और कोल्हापुर में 49 मरीज मिले जिनमें से 5 की मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।