1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे-शरद पवार गुट को मिल सकती हैं इतनी सीटें, जानें-बीजेपी-कांग्रेस का हाल

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे-शरद पवार गुट को मिल सकती हैं इतनी सीटें, जानें-बीजेपी-कांग्रेस का हाल

 Published : Jun 01, 2024 08:01 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 09:03 pm IST

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए इंडिया गठबंधन पर बढ़त बनाता दिख रहा है। बीजेपी की झोली में 18-22 से सीटें जा सकती हैं।

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE coverage in Hindi- India TV Hindi
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE coverage in Hindi Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। सभी लोगों की निगाहें महाराष्ट्र एग्जिट पोल पर आकर टिक गई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि महाराष्ट्र में किस पार्टी को बढ़ मिल रही है। क्या शिवसेना और एनसीपी में टूट का असर लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर दिख रहा है। इसको जानने की कोशिश की इंडिया टीवी ने।

एनडीए को मिल सकती है 24-31 सीटें

 इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र की 48 सीटों में से बीजेपी 18-22 सीटें जीत सकती है। वहीं, एनसीपी अजीत पवार गुट 1-3 सीटें जीत सकता है। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 5-7 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। यानी महाराष्ट्र में एनडीए 48 सीटों में से 24-31 सीटें जीत सकती है। 

इंडिया गठबंधन जीत सकती है 17-22 सीटें

वहीं, इंडिया गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (UBT) 9-13 लोकसभा सीटें जीत सकती है। जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 4-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस 4-6 सीटों पर अपना परचम लहरा सकती है। यानी महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन 48 लोकसभा सीटों में से 17-22 लोकसभा सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है। प्रदेश में कुछ छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं। 

किस रीजन में कितनी सीटें जीत सकती है एनडीए और विपक्ष

उत्तर महाराष्ट्र  में एनडीए को 4-5 सीट तो इंडिया गठबंधन को 1-2 सीटें मिल रही हैं। विदर्भ की 10 सीटों में से एनडीए को 5-7 तो इंडिया गठबंधन को 4-5 सीट मिल सकती हैं। मराठवाड़ा की 8 सीटों में से एनडीए 3-4 सीट जीत सकता है। जबकि इंडिया गठबंधन 4-5 सीट हासिल कर सकता है। पश्चिमी महाराष्ट्र की 11 सीटों में से एनडीए 6-8 सीट जीत सकता है। इंडिया गठबंधन 3-5 सीट पर आगे दिख रहा है। ठाणे कोंकण रीजन की 7 सीटों में से एनडीए को 3-5 सीट तो इंडिया गठबंधन को 2-3 सीट मिल सकती हैं। मुंबई रीजन में एनडीए 3-4 सीट जीत सकता है जबकि विपक्षी गठबंधन 2-3 सीट पर जीत हासिल कर सकता है।

 

इंडिया गठबंधन पर भारी पड़ सकता है एनडीए

इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए इंडिया गठबंधन पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। प्रदेश में बीजेपी, शिंदे गुट की शिवसेना और अजीत पवार गुट की एनसीपी एक साथ चुनाव लड़े थे। जबकि इंडिया गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले एनसीपी और शिवसेना टूट गई थी। जिसका फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।