1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: बूंदी में जिला अस्पताल से भागा कैदी, Covid-19 पृथक-वास वार्ड में था भर्ती

राजस्थान: बूंदी में जिला अस्पताल से भागा कैदी, Covid-19 पृथक-वास वार्ड में था भर्ती

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2020 02:49 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 02:49 pm IST

राजस्थान के बूंदी में जिला अस्पताल के कैदियों वाले कोविड-19 पृथक-वास वार्ड से 32 वर्षीय एक कैदी फरार हो गया। उसे आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था...

राजस्थान: बूंदी में...- India TV Hindi
राजस्थान: बूंदी में जिला अस्पताल से भागा कैदी, Covid-19 पृथक-वास वार्ड में था भर्ती Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

कोटा: राजस्थान के बूंदी में जिला अस्पताल के कैदियों वाले कोविड-19 पृथक-वास वार्ड से 32 वर्षीय एक कैदी फरार हो गया। उसे आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में लेने के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के लाखेरी इलाके का रहने वाला लाखन बावरी शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात फरार हुआ। पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है। कारवार थाने के प्रभारी बन्नालाल ने बताया कि बावरी को बृहस्पतिवार को आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उसे अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन जेल भेजने से पहले आरोपी के नमूनों को कोविड-19 जांच के लिए भेजा गया और रिपोर्ट आने तक उसे जिला अस्पताल में कैदियों के पृथक-वास वार्ड में भर्ती कराया गया था। बूंदी शहर के क्षेत्राधिकारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि आरोपी संभवत: वार्ड की खिड़की के रास्ते भागा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।