1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Falgun Masik Durga Ashtami 2025: फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां भगवती को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

Falgun Masik Durga Ashtami 2025: फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां भगवती को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 06, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 10:49 pm IST

Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी का दिन देवी दुर्गा को समर्पित है। इस दिन व्रत कर माता रानी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन मां अंबे को इन चीजों का भोग भी जरूर लगाना चाहिए।

मासिक दुर्गाष्टमी 2025- India TV Hindi
मासिक दुर्गाष्टमी 2025 Image Source : INDIA TV

Masik Durga Ashtami 2025: प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत करने से जातक के घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली सदैव बनी रहती है। बता दें कि फाल्गुन माह में दुर्गा अष्टमी का व्रत 7 मार्च 2025 को रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं कि दुर्गाष्टमी के दिन माता रानी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। 

हलवा

देवी मां को हलवा अति प्रिय है तो दुर्गाष्टमी के दिन हलवा का भोग जरूर लगाएं। हलवा आटा या सूजी का बना सकते हैं। 

खीर

दुर्गा माता को खीर का भोग लगाना भी बहुत ही फलदायी माना जाता है। खीर का भोग लगाने से मां अंबे भक्तों से प्रसन्न होती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। 

फल

मां दुर्गा को फल का भोग भी लगा सकते हैं। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता रानी को फल में सेब, केला, अंगूर, अनार आदि फल अर्पित करें।

मिठाई

फाल्गुन दुर्गाष्टमी के दिन देवी मां को मिठाई का भोग लगाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। माता दुर्गा को दूध या मेवा से बनी मिठाई चढ़ाएं। इसके अलावा मालपुए, बताशा, नारियल, नारियल की बर्फी भी माता रानी को चढ़ा सकते हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि

  • मासिक दुर्गाष्टमी के प्रातःकाल उठ कर स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद मां देवी के निमित्त व्रत रखने और पूजा करने का संकल्प लें।
  • अब मंदिर या पूजा घर को साफ कर गंगाजल छिड़कर शुद्ध कर लें। 
  • इसके बाद  एक चौकी रखें और उस पर लाल रंग का नया वस्त्र बिछा लें। फिर माता रानी की प्रतिमा या तस्वीर रखें।
  • देवी मां की मूर्ति की स्थापना के बाद लाल गुलहड़ का फूल, लाल चुनरी, सोलह श्रृंगार और अक्षत आदि पूजा सामग्री अर्पित करें।
  • मां दुर्गा को मेवा-मिष्ठान,फल, खीर, हलवा आदि चीजों का भोग लगाएं। 
  • माता रानी की प्रतिमा के सामने देशी घी का दीपक अवश्य जलाएं।
  • इसके बाद दुर्गासप्तशती का पाठ करें और आरती के बाद मंत्रों का जाप भी जरूर करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Masik Durga Ashtami Upay: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें ये आसान सा उपाय, देवी दुर्गा के आशीर्वाद से दूर होगी जीवन की हर परेशानी

Holi 2025 Date: होली कब मनाई जाएगी 14 या 15 मार्च? डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, यहां जानें सही तिथि

Holashtak 2025: होलाष्टक क्या होता है? यह समय क्यों माना जाता है अशुभ, जानें इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म