1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टेस्ट से पहले अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ ये खिलाड़ी

तीसरे टेस्ट से पहले अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ ये खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Oct 13, 2019 06:46 pm IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की विज्ञप्ति के अनुसार महाराज दूसरे मैच के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे और उनके दायें कंधे में चोट लगी है। 

केशव महाराज- India TV Hindi
केशव महाराज Image Source : AP

बायें हाथ के स्पिनर जार्ज लिंडे को चोटिल केशव महाराज की जगह भारत के खिलाफ शनिवार से रांची में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिये दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की विज्ञप्ति के अनुसार महाराज दूसरे मैच के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे और उनके दायें कंधे में चोट लगी है। एमआरआई परीक्षण से पता चला कि वह अंतिम मैच के लिये फिट नहीं हो पाएंगे।

टीम के चिकित्सक रामजी हशेंद्र ने कहा, ‘‘एमआरआई स्कैन से पता चला कि केशव के दायें कंधे में चोट लगी है और उन्हें पट्टी बांधकर बल्लेबाजी करनी पड़ी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका आज सुबह फिर से परीक्षण किया गया और वह भी सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके बाद चिकित्सा दल को लगा कि वह अगले मैच तक फिट नहीं हो पाएंगे। उन्हें वापसी करने में दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल