1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दुनियाभर में किरकिरी होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को मिली खुशखबरी, टीम ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनियाभर में किरकिरी होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को मिली खुशखबरी, टीम ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 31, 2018 05:39 pm IST,  Updated : Mar 31, 2018 05:39 pm IST

गेंद से छेड़छाड़ में फंसे ऑस्ट्रेलिया को मिली खुशखबरी।

ऑस्ट्रेलिया के दर्शक- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के दर्शक

ऑस्ट्रेलिया को हाल के दिनों में अपनी क्रिकेट टीम की वजह से जमकर आलोचना झेलनी पड़ी है। दुनियाभर में ऑस्ट्रेलिया की बेइज्जती हो रही थी और उसे बेईमान कहा जा रहा था। ये सब इसलिए हुआ क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ कर बेईमानी की साजिश रची। हालांकि आलोचना झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी भी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टी20 मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके अलावा भारत में खेली गई ट्राई सीरीज को भी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीती।

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। साथ ही महिला टी20 क्रिकेट में ये सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए। इससे पहले साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 205 रन बनाए थे।

यही नहीं अपनी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 32 चौके लगाए जो कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में ये सबसे ज्यादा चौके लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यहां तक की पुरुष मैचों में भी अब तक इतने चौके नहीं लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 210 रन का लक्ष्य दिया था, जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 152/9 का स्कोर ही कर सकी और सीरीज हार गई। इतना तो तय है कि महिला टीम ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाकर और सीरीज जीतकर गम में डूबे ऑस्ट्रेलिया को थोड़ी खुशी जरूर दी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।