1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ओली रोबिनसन के बैन पर बोले ब्रिटेन के खेल सचिव कहा, 'ECB ने दी है बेहद कड़ी सजा'

ओली रोबिनसन के बैन पर बोले ब्रिटेन के खेल सचिव कहा, 'ECB ने दी है बेहद कड़ी सजा'

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2021 05:06 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 05:06 pm IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रोबिनसन को किशोरावस्था में भेदभावपूर्ण ट्वीट करने के लिए जांच लंबित रहने तक रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया। 

Britain, Sports Secretary, Ollie Robinson, ECB- India TV Hindi
Ollie Robinson Image Source : TWITTER/ICC

ब्रिटेन सरकार ने संस्कृति एवं खेल सचिव ओलिवन डोडेन ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2012 में पोस्ट नस्लवादी और लिंगभेदी ट्वीट के लिए ओली रोबिनसन को निलंबित करके बेहद कड़ी सजा दी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रोबिनसन को किशोरावस्था में भेदभावपूर्ण ट्वीट करने के लिए जांच लंबित रहने तक रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया। 

डोडेन ने कहा, ‘‘ओली रोबिनसन के ट्वीट आपत्तिजनक और गलत थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही वे एक दशक पुराने हैं और उसने किशोरावस्था में लिखे थे। वह किशोर अब पुरुष बन चुका है और सही कदम उठाते हुए उसने माफी भी मांग ली। ईसीबी ने उसे निलंबित करके हद पार कर दी और उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।’’ 

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट से ओली रॉबिन्सन के निलंबन से हैरान हैं अश्विन, युवा खिलाड़ियों को दी यह खास सलाह

डोडेन ब्रिटेन सरकार में संस्कृति, खेल, मीडिया एवं डिजिटल सचिव हैं। वह 2015 से हर्ट्समेयर से संसद के सदस्य हैं। रोबिनसन के लार्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण के पहले दिन पिछले बुधवार को रोबिनसन के ट्वीट सामने आए थे। रोबिनसन ने हालांकि मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में सात विकेट चटकाए। 

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 27 साल के रोबिनसन ने माफी मांगते हुए कहा था कि 18 साल की उम्र में जब उन्होंने ये नस्लवादी ट्वीट किए थे तो वह जीवन में मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उनकी माफी के बावजूद हालांकि ईसीबी ने पहले टेस्ट के बाद उन्हें निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक जांच शुरू की। रोबिनसन न्यूजीलैंड के खिलाफ एजबस्टन में गुरुवार से होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल