1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार बायो बबल में रहना बेहद थकाऊ : मुस्ताफिजुर रहमान

लगातार बायो बबल में रहना बेहद थकाऊ : मुस्ताफिजुर रहमान

 Reported By: IANS
 Published : May 08, 2021 06:28 pm IST,  Updated : May 08, 2021 06:28 pm IST

मुस्ताफिजुर ने होटल से क्रिकबज से कहा, " यह बहुत थकान देने वाला (बायो-बबल में लगातार रहना) है और यह दिन-ब-दिन और मुश्किल होता जा रहा है।"  

Continually living in bio bubble is very tiring: Mustafizur Rahman- India TV Hindi
Continually living in bio bubble is very tiring: Mustafizur Rahman Image Source : IPLT20.COM

ढाका। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान पिछले पांच महीने से भी अधिक समय से बायो बबल में रहने के बाद 'बहुत थका हुआ' महसूस कर रहे हैं। मुस्ताफिजुर को इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद ही केवल ब्रेक मिला था। आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद वह क्वारंटीन में हैं। इस बायो बबल के बाद उन्हें श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी बायो बबल में रहना होगा।

मुस्ताफिजुर ने होटल से क्रिकबज से कहा, " यह बहुत थकान देने वाला (बायो-बबल में लगातार रहना) है और यह दिन-ब-दिन और मुश्किल होता जा रहा है।"

उन्होंने कहा, " होटल का कमरा और स्थल। आप एक ही दिनचर्या का आनंद कब तक ले सकते हैं? यह सभी एक ही (कोविड-19 प्रोटोकॉल) है, चाहे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल। यह सभी के लिए मुश्किल है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल