1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट साउथ अफ्रीका को प्रैक्टिस के लिए खेल मंत्रालय से मिली मंजूरी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका को प्रैक्टिस के लिए खेल मंत्रालय से मिली मंजूरी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 29, 2020 06:06 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 06:06 pm IST

साउथ अफ्रीका में कोविड-19 के 1,38,000 से अधिक मामले पाये गये हैं जिनमें से 2,400 से अधिक की मौत हो चुकी है। 

Cricket South Africa, Sports Ministry, Covid-19, corona virus - India TV Hindi
Cricket South Africa Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) को अभ्यास शुरू करने के लिये देश के खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गयी है। साउथ अफ्रीका में कोरोना वायरस के कारण मार्च से ही क्रिकेट गतिविधियां निलंबित हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका की गुरुवार को बैठक होगी जिसमें क्रिकेट बहाल करने की योजना पर चर्चा की जाएगी। 

इसमें मुख्य चर्चा पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीम की अभ्यास पर वापसी को लेकर होगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने पिछले सप्ताह तीन टीमों की प्रदर्शनी प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया था क्योंकि उसे अभ्यास या खेलने के लिये मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली थी। 

साउथ अफ्रीका में कोविड-19 के 1,38,000 से अधिक मामले पाये गये हैं जिनमें से 2,400 से अधिक की मौत हो चुकी है। 

कोविड-19 के कारण पूरे विश्व भर में क्रिकेट आयोजन पर ब्रेक लगा हुआ है। भारत जैसे देशों में भी इस महामारी के कारण क्रिकेट खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए एक साथ मैदान पर नहीं आ सकते हैं इस पर पाबंदी लगी हुई है।

वहीं इस बीच अगले महीने 8 जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट बहाल होगा। इसके पूरी तैयारी की जा चुकी है और सुरक्षा के सभी तरह के उपाय को अपनाया जा रहा है।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में यह पहली इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज खेली जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल