1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs NZ : फिटनेस के कारण न्यूजीलैंड दौरे के लिए हार्दिक पांड्या के नाम पर नहीं हुआ विचार

Ind vs NZ : फिटनेस के कारण न्यूजीलैंड दौरे के लिए हार्दिक पांड्या के नाम पर नहीं हुआ विचार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2020 11:11 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 11:11 pm IST

पंड्या ने गेंदबाजी कार्यभार से जुड़ा परीक्षण नहीं दिया था जो पीठ की चोट से वापसी करने वाले गेंदबाज के लिए जरूरी होता है। 

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| हाल में फिटनेस टेस्ट में विफल होने वाले हरफनमौला हार्दिक पंड्या के नाम पर न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गयी टीम के लिए विचार नहीं किया गया। यह पता चला है कि पंड्या की फिटनेस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक नहीं है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए उन्हें बड़ौदा के लिए कम से कम एक घरेलू मैच खेलना होगा। इसके बाद ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उनके नाम पर विचार होने की संभावना है। पंड्या ने गेंदबाजी कार्यभार से जुड़ा परीक्षण नहीं दिया था जो पीठ की चोट से वापसी करने वाले गेंदबाज के लिए जरूरी होता है। 

बड़ौदा के 26 साल के इस क्रिकेटर ने दावा किया था कि वह न्यूजीलैंड दौरे के दूसरे हिस्से के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन बीसीसीआई से जुड़े सूत्र कहा कि वह पंड्या का निजी व्यक्तिगत आकलन था। 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘उसे लगा होगा कि वह फिट हो गया। लेकिन उसके ट्रेनर एस रजनीकांत के दावों के उलट वह फिटनेस टेस्ट में विफल हो गया। यह यो-यो टेस्ट नहीं था लेकिन गेंदबाजी फिटनेस के लिए वह कार्यभार परीक्षण में विफल रहे जिसका मोटे तौर पर मतलब होता है फिटनेस टेस्ट में असफल होना।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल