1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हसन, असगर, राशिद के खिलाफ ICC का ऐक्शन, लगा मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

हसन, असगर, राशिद के खिलाफ ICC का ऐक्शन, लगा मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2018 04:26 pm IST,  Updated : Sep 22, 2018 04:26 pm IST

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सांस रोक देने वाला मैच खेला गया जिसे पाक टीम ने अपने नाम किया।

Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi
Afghanistan Cricket Team Image Source : AP

पाकिस्तान के ऑलराउंडर हसन अली के साथ अफगानिस्तान के असगर अफगान और राशिद खान पर शुक्रवार को एशिया कप के सुपर 4 मैच के दौरान अलग-अलग घटनाओं में उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक का उल्लघंन करने के लिए उनके खाते में एक-एक डी मैरिट अंक भी जुड़ गए। पारी के 37वें ओवर में रन लेने के दौरान अफगानिस्तान के कप्तान अफगान का कंधा हसन से टकरा गया था। 

वहीं, हसन की घटना अफगानिस्तानी पारी के 33वें ओवर में हुई जब उन्होंने अपनी ही गेंदबाजी के दौरान स्ट्राइकर हशमतुल्लाह शाहिदी की ओर गेंद फेंकने का इशारा किया। राशिद पर पाकिस्तानी पारी के 47वें ओवर में आसिफ अली को आउट करने के बाद आपत्तिजनक इशारा करने पर जुर्माना लगाया गया। आईसीसी के अनुसार, ‘‘हसन और असगर को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.1.1 के उल्लघंन का दोषी पाया गया जो खेल भावना के विपरीत व्यवहार करने से संबंधित है।’’ 

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘राशिद को धारा 2.1.7 के आधार पर दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने और गलत भाव भंगिमा करने से संबंधित है।’’ हसन और राशिद को पहली बार डी मैरिट अंक मिले हैं जबकि असगर का यह 24 महीने के अंदर दूसरा मामला है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल