1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, विराट कोहली को फिर दिया गया आराम

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, विराट कोहली को फिर दिया गया आराम

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 26, 2018 10:44 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 12:00 am IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP IMAGE

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। एक बार फिर से भारतीय टीम में नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। एशिया कप के बाद फिर से रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं एमएस धोनी को टीम से बाहर रखा गया है। शुक्रवार रात बीसीसीआई ने ट्वीट कर टीम की घोषणा की। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार हैः

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कीपर), क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शाहबाज नादीम।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल