1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले सौरव गांगुली ने कहा- इंग्लैंड में इस खिलाड़ी की टीम इंडिया को खलेगी कमी

वर्ल्ड कप से पहले सौरव गांगुली ने कहा- इंग्लैंड में इस खिलाड़ी की टीम इंडिया को खलेगी कमी

 Reported By: IANS
 Published : May 14, 2019 09:04 am IST,  Updated : May 14, 2019 09:04 am IST

सौरव गांगुली का मानना है कि टीम इंडिया को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत की कमी खलेगी।

सौरव गांगुली और ऋषभ...- India TV Hindi
सौरव गांगुली और ऋषभ पंत Image Source : IPLT20.COM

कोलकाता| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा है कि राष्ट्रीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में ऋषभ पंत की कमी खलेगी। पंत को चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया है।

पंत ने हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था और टीम को छह सीजन बाद प्लेऑफ में जगह बनाने में मदद की थी। गांगुली इस सीजन दिल्ली की टीम के सलाहकार थे। गांगुली ने कहा, "भारत को विश्व कप में पंत की कमी खलेगी।"

गांगुली से जब पूछा गया कि क्या पंत को चोटिल केदार जाधव के स्थान पर टीम में शामिल किया जाना चाहिए? इस पर गांगुली ने कहा, "आप इस तरह से नहीं कह सकते। मुझे उम्मीद है कि केदार जल्दी फिट होंगे, लेकिन फिर भी पंत की कमी खलेगी।"

रोहित शर्मा ने रविवार को मुंबई इंडियंस को चौथी बार आईपीएल खिताब दिलाया। रोहित की कप्तानी पर गांगुली ने कहा, "वह सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। मुंबई और चेन्नई दोनों ही शानदार टीमें हैं।" दिल्ली के इस सफल सीजन पर गांगुली ने कहा, "हमने अच्छा तो किया लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल