1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 क्रिकेट में दीप्ती ने हासिल किया ये ख़ास मुकाम, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय खिलाड़ी

टी-20 क्रिकेट में दीप्ती ने हासिल किया ये ख़ास मुकाम, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2019 01:56 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 01:56 pm IST

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 43 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।

Deepti Sharma- India TV Hindi
Deepti Sharma Image Source : @BCCIWOMEN/TWITTER

सूरत। ऑफ-स्पिनर दिप्ती शर्मा ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन किया। शर्मा ने मुकाबले में किए चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए और तीन मेडन भी डाले। वह एक टी-20 मैच में इतने मेडन डालने वाली पहली भारतीय हैं।

उन्होंने केवल अपने चौथे ओवर में रन दिए और दो मेडन ओवर में विकेट भी चटकाए। शर्मा की शानदार गेंदबाजी के कारण मेजबान टीम 131 के स्कोर भी डिफेंड करने में कामयाब रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 43 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिगनोन डू प्रीज ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन मेहमान टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई। गेंदबाजी में शर्मा के अलावा, शिखा पांडे, पूनम यादव और राधा यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। हरमनप्रीत को एक विकेट मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल