1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में भी क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं जेम्स एंडरसन

दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में भी क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं जेम्स एंडरसन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 16, 2020 12:36 pm IST,  Updated : May 16, 2020 12:36 pm IST

जेम्स एंडरसन को लंकाशर के लिये काउंटी मैचों में कम दर्शकों के साथ खेलने का अनुभव है। ऐसे में उन्हें इंटरनेशनल मुकाबलों में दर्शकों बिना दिक्कत नहीं है। 

Stuart Broad, James Anderson, England cricket, Cricket, covid-19, coronavirus pandemic- India TV Hindi
 James Anderson Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह टीम के लिये इस सीजन में खेलने को लेकर रोमांचित हैं, भले ही उन्हें ये मैच दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेलने पड़े। इंग्लैंड के क्रिकेटर अगले हफ्ते से सीमित व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगे। 

इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि वे कोरोना वायरस के कारण स्थगित सत्र शुरू कर सकते हैं। लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों के बिना ही खेले जा सकते हैं। 

एंडरसन का उत्साह हालांकि इस बात से कम नहीं हुआ है और वह इंग्लैंड के लिये खेलने के लिये बेताब हैं। इस तेज गेंदबाज ने नयी गेंद के उनके साथी स्टुअर्ट ब्राड से इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत करते हुए कहा, ‘‘ हम इन गर्मियों में जिस तरह से क्रिकेट खेलने की संभावना के बारे में बात कर रहे हैं, वह एक तरह से रोमांचित करने वाला है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जहां तक सुरक्षा का संबंध है तो मुझे ऐसे खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी। हम काफी लंबे समय से इंग्लैंड के लिये खेल रहे हैं। हमारे पास कुछ शानदार लोग हैं जो हर संभावना पर काम कर रहे हैं ताकि हम आगे बढ़ें। ’’ 

37 साल के इस अनुभवी गेंदबाज ने कहा कि उन्हें लंकाशर के लिये काउंटी मैचों में कम दर्शकों के साथ खेलने का अनुभव है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल