England vs West Indies 1st Test Day 5 Highlights : जर्मेन ब्लैकवुड के धमाकेदार 95 रनों की पारी के दमपर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के द्वारा दूसरी पारी में दिए 200 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए ब्लैकवुड ने 154 गेंदों का सामना करते हुए कुल 12 चौके लगाए। टेस्ट क्रिकेट में ब्लैकवुड अपना दूसरा शतक लगाने से चूक गए।
इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी के शुरुआत में ही लड़खड़ा गई थी लेकिन मध्यक्रम में ब्लैकवुड ने एक छोड़ को संभाले रखा और धीरे-धीरे टीम को जीत के करीब पहुंचाया। पहली पारी में ब्लैकवुड कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और महज 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने रोस्टन चेस (37) और शेन डॉरिच (20) के साथ दो-दो छोटी मगर महत्वपूर्ण साझेदारी की जिसकी बदौलत वह पारी को संभालने में कामयाब रहे।
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड अपनी पहली पारी में महज 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जबकि इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 318 रन बनाकर 104 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 313 रन बनाए और इस तरह वेस्टइंडीज को 200 रनों का लक्ष्य मिला जिसे मेहमान टीम ने मैच के पांचवे दिन के आखिरी सेशन में विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ENG 204, 313
WI 318, 200/6 (64.2)