1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SAG 2019: T-20 में मालदीव महिला क्रिकेट टीम ने बनाया दूसरा सबसे छोटा स्कोर, सिर्फ 7 गेंद में नेपाल ने जीता मैच

SAG 2019: T-20 में मालदीव महिला क्रिकेट टीम ने बनाया दूसरा सबसे छोटा स्कोर, सिर्फ 7 गेंद में नेपाल ने जीता मैच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 07, 2019 06:40 pm IST,  Updated : Dec 07, 2019 06:47 pm IST

दक्षिण एशियाई खेलों में मालदीप महिला क्रिकेट टीम नेपाल के खिलाफ टी-20 मुकाबले में 11.3 ओवर खेलकर महज 8 बनाकर ऑलआउट हो गई।

cricket team,worst defeats,cricket records tumble,national cricket team,emphatic ten-wicket victory- India TV Hindi
Nepal vs Maldives  Image Source : TWITTER

दक्षिण एशियाई खेलों में शनिवार को क्रिकेट में एक अनोखा मुकाबला देखने को मिला। यह मुकाबला नेपाल और मालदीव महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इस मैच में मालदीप की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 8 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मामुली लक्ष्य को नेपाल महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पारी के महज सात गेंदों में ही हासिल कर लिया। इस तरह नेपाल ने मालदीव पर 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। 

हैरान करने वाली बात टीम की जीत नहीं बल्कि मालदीव की बल्लेबाजों को एक बार फिर सस्ते में आउट होना है। मालदीव की टीम 11.3 ओवरों में सिर्फ आठ रन ही बना सकी। यही मालदीव की टीम कुछ दिन पहले सिर्फ छह रन पर ही ऑल आउट हो गई थी।

नेपाल की छह गेंदबाजों ने गेंदबाजी की जिनमें से पांच गेंदबाज कम से कम एक मेडेन फेंकने में सफल रहे। मालदीव द्वारा बनाए गए आठ रनों में से छह रन पहले ओवर में आए और मालदीव की सिर्फ एक बल्लेबाज खाता खोलने में सफल हो सकी। बाकी की 10 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं। मालदीप के पूरे स्कोर में रन वाइड से आए।

नेपाल ने इस बेहद आसान से लक्ष्य को सात गेंदों पर बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल