1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेटे अर्जुन के साथ इस खास अंदाज में छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं सचिन तेंदुलकर

बेटे अर्जुन के साथ इस खास अंदाज में छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं सचिन तेंदुलकर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 03, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Dec 03, 2020 08:17 pm IST

सचिन इस समय में छुट्टी पर गए हुए हैं। इस छुट्टी पर उनके साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद है। यह इस झलक उनके सोशल मीडिया हैंडल से पता चल जाता है।

Sachin tendulkar, Arjun Tendulkar, sports, cricket, India- India TV Hindi
Sachin Tendulkar and Arjun Tendulkar Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर खेल से संन्यास के बाद अपने परिवार के साथ खूब समय बिताते हैं। सचिन को अक्सर देखा जाता है कि वह छुट्टी पर या किसी इवेंट के दौरान अपनी फैमली के साथ मौजूद रहते हैं, जबकि अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान वे ऐसा कम ही कर पाते थे।

सचिन इस समय में छुट्टी पर गए हुए हैं। इस छुट्टी पर उनके साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद है। यह इस झलक उनके सोशल मीडिया हैंडल से पता चल जाता है। सचिन ने ऐसी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह अपने बेटे अर्जुन के साथ नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ सचिन ने लिखा, 'वेकेशन वाइव्स'। हालांकि यह तस्वीर किस जगह की यह नहीं पता चल पाया है।

इसके अलावा भी सचिन ने अपनी छुट्टी की कई और तस्वीरें भी इंस्टाग्राम शेयर किया है। एक तस्वीर में सचिन साइकल चलाते हुए नजर आए। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा। तस्वीर के साथ सचिन ने लिखा, 'बैलेंस और फुटवर्क अभी भी हर जगह महत्वपूर्ण है।'

आपको बता दें कि क्रिकेट से संन्यास के बाद भी के प्रशंसकों में कोई कमी नहीं आई है। अभी भी लाखों करोड़ों फैंस ऐसे हैं जो इस महान खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

ऐसे में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं और वह सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा उनसे जुड़े हुए रहते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल