1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने खिलाड़ियों के बकाए का किया भुगतान

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने खिलाड़ियों के बकाए का किया भुगतान

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 05:49 pm IST

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मार्च में रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद से कोई भी घरेलू मैच नहीं खेला गया है। 

Saurashtra cricket team,Saurashtra Cricket Association,Ranji trophy,ramesh jasani,Narendrasinh Gohil- India TV Hindi
Cricket Image Source : GETTY IMAGES

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने शुक्रवार को बताया कि उसके खिलाड़ियों की सभी बकाया राशि का भुगतान हो गया है और क्रिकेट गतिविधियों के फिर से शुरू होने तक वह खिलाडियों के लिए वेबिनार का आयोजन करता रहेगा। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मार्च में रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद से कोई भी घरेलू मैच नहीं खेला गया है। 

आने वाले कुछ समय में घरेलू मुकाबलों की कोई संभावना भी नहीं है। एससीए के अध्यक्ष जयदेव शाह ने ऑनलाइन एजीएम (वार्षिक आम बैठक) के बाद कहा, ‘‘ मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है सौराष्ट्र क्रिकेट संघ की ओर से 2019-20 के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड और / या एससीए के बकाये का सभी खिलाड़ियों का पूरा भुगतान कर दिया गया है।’’ 

एससीए के सचिव हिमांशु शाह ने कहा, ‘‘महामारी की इस मौजूदा स्थिति में, घरेलू क्रिकेट के नए सत्र में देरी हो रही है और कुछ अनिश्चितता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ इस दौरान हालांकि एससीए ने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 और सीनियर टीम के खिलाड़ियों के लिए एससीए के कोच और फिजियो के ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल