1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यूएई में पहली बार प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे शेन वाटसन कहा, जल्द ही हासिल कर लेंगे अपना लय

यूएई में पहली बार प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे शेन वाटसन कहा, जल्द ही हासिल कर लेंगे अपना लय

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2020 08:12 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 08:12 pm IST

कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम तीसरे दौर की जांच के बाद शुक्रवार को अभ्यास शुरू कर सकी। 

Chennai Super Kings,Shane Watson,Indian Premier League 2020,Cricket- India TV Hindi
Shane Watson Image Source : TWITTER/SHANERWATSON33

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन ने 19 सितंबर को शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नेट पर पहले अभ्यास सत्र के बाद कहा कि उन्हें खोयी लय हासिल करने में समय नहीं लगेगा। 

कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम तीसरे दौर की जांच के बाद शुक्रवार को अभ्यास शुरू कर सकी। वाटसन ने ट्वीट किया ,‘‘ पहले अभ्यास सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ लौटना काफी रोमांचक रहा । बहुत मजा आया । लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।’’ 

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये 23-25 सदस्यों को भारतीय टीम में किया जा सकता है शामिल

वाटसन को 2018 आईपीएल से पहले चेन्नई ने खरीदा था। उन्होंने पिछले दो साल में 953 रन के अलावा छह विकेट भी लिये। सुरेश रैना और हरभजन सिंह के बाहर होने के बाद वाटसन पर चेन्नई की उम्मीदों का काफी दारोमदार होगा। 

दीपक चाहर और रूतुराज गायकवाड़ के अलावा चेन्नई दल के 11 सदस्यों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद खेमे में हड़कम्प मच गया था। 

यह भी पढ़ें-  पीठ में चोट के कारण ग्राहम ओनियन ने क्रिकेट को कहा अलविदा

आपको बता दें आईपीएल का यह 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक खेला जाएगा। हालांकि अभी तक इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है लेकिन आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने यह साफ कर दिया है कि रविवार को इस लीग के फाइनल शेड्यूल को जारी कर दिया जाएगा।

आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन यूएई में किया जा रहा है। इससे पहले इस टूर्नामेंट को 29 मार्च से खेला जाना था लेकिन कोरना वायरस महामारी के इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल