1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी टी-20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची स्मृति मंधाना

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची स्मृति मंधाना

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 04:51 pm IST

आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना तीन पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गयीं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स सातवें नंबर पर खिसक गयीं। हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजों की इस सूची में नौंवे स्थान पर कायम हैं। 

Suzie Bates,Sophie Devine,Smriti Mandhana,Poonam Yadav,ICC women's T20 International rankings,Harman- India TV Hindi
Smriti Mandhana Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना बल्लेबाजों की ताजा जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में तीन पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गयीं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स सातवें नंबर पर खिसक गयीं। हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजों की इस सूची में नौंवे स्थान पर कायम हैं। 

वहीं गेंदबाजों की सूची में पूनम यादव छह पायदान खिसककर शीर्ष 10 से बाहर हो गयीं और अब 12वें स्थान पर बनी हुई हैं। आईसीसी ने बयान में कहा कि न्यूजीलैंड की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सूजी बेट्स ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। 

उनकी साथी और कप्तान सोफी देविने चार पायदान की छलांग से दूसरे स्थान पर पहुंच गयी हैं। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी और मंधाना ने जहां रैंकिंग में ऊपर की ओर कदम बढ़ाये तो वहीं मेग लैनिंग को तीन पायदान का नुकसान हुआ, हालांकि वह शीर्ष पांच में बनी हुई हैं। 

गेंदबाजों में एलिसे पैरी अपने शानदार प्रदर्शन के बूते चार पायदान की छलांग से शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं। वह सातवें नंबर पर पहुंच गयीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल