1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन को गलत आउट देने पर पहली बार बोले स्टीव बकनर, बताई यह वजह

सचिन को गलत आउट देने पर पहली बार बोले स्टीव बकनर, बताई यह वजह

 Edited By: IANS
 Published : Jun 21, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 01:24 pm IST

बकनर ने 2003 में गाबा में खेले गए मैच को याद किया जिसमें उन्होंने सचिन को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था। 

sachin tendulkar, sachin tendulkar umpire, sachin tendulkar steve bucknor, sachin tendulkar umpiring- India TV Hindi
sachin tendulkar Image Source : GETTY

आईसीसी के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दो बार गलत आउट देने के किस्सों को याद किया है। बकनर ने 2003 में गाबा में खेले गए मैच को याद किया जिसमें उन्होंने सचिन को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था। बकनर ने अब कहा है कि जेसन गिलेस्पी की गेंद स्टम्प के ऊपर से जा रही थी। उन्होंने वो भी मैच याद किया जिसमें उन्होंने 2005 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में अब्दुल रज्जाक की गेंद पर सचिन को कैच आउट दे दिया था।

बकनर ने बारबाडोस के मेसन एंड गेस्ट नाम के रेडियो कार्यक्रम में कहा, "सचिन को दो बार आउट दिया था वो दो गलतियां थीं। मुझे नहीं लगता कि कोई अंपायर गलती करना चाहता है। यह उसके साथ रहती हैं और उसका भविष्य बर्बाद हो जाता है।"

उन्होंने कहा, "गलती इंसान ही करता है। एक बार ऑस्ट्रेलिया में, मैंने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया था और गेंद स्टम्प के ऊपर से जा रही थी। एक और बार, भारत में मैंने उन्हें कैच आउट दे दिया था। बल्ले से गुजरने के बाद गेंद ने अपनी दिशा बदली थी लेकिन बल्ला नहीं लगा था और गेंद विकेटकीपर के पास गई। यह मैच ईडन गार्डन्स में था। ईडन में जब आप हो और भारत बल्लेबाजी कर रहा है तो आप सुन नहीं सकते।"

उन्होंने कहा, "क्योंकि 100,000 दर्शक शोर मचा रहे होते हैं। यह वो गलतियां थीं जिनको लेकर मैं नाखुश हूं। इंसान गलती करता है और गलती मानना जिंदगी का हिस्सा है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल