1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शतरंज के बादशाह आनंद और कार्लसन घंटी बजा कर सकते हैं डे-नाईट टेस्ट मैच की शुरुआत

शतरंज के बादशाह आनंद और कार्लसन घंटी बजा कर सकते हैं डे-नाईट टेस्ट मैच की शुरुआत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Nov 08, 2019 02:52 pm IST

इस मैच में शतरंज के दो दिग्गज मैग्नस कार्लसन और विश्वनाथन आनंद स्टेडियम की घंटी बजा दिन-रात टेस्ट मैच की शुरुआत कर सकते हैं।

Vishwnath Anand- India TV Hindi
Vishwnath Anand Image Source : TWITTER

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहली बार दिन-रात टेस्ट मैच का आयोजन कर रहा है जो भारत और बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 22 से 26 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस मैच में शतरंज के दो दिग्गज मैग्नस कार्लसन और विश्वनाथन आनंद स्टेडियम की घंटी बजा दिन-रात टेस्ट मैच की शुरुआत करेंगे।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस दौरान ग्रैंड शतरंज टूर इसी शहर में होना है तो कार्लसन और आनंद को आमंत्रित करने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि इसके लिए समय से तालमेल बैठाना अहम बात है।

अधिकारी ने कहा, "शतरंज के दो दिग्गज का आना और घंटी बजा कर मैच की शुरुआत करना अच्छा होगा। लेकिन पहले, हमें समय को देखना होगा, क्योंकि दोनों का कार्यक्रम लगभग एक जैसा है। हम इसे लेकर हालांकि प्रयासरत हैं और देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।"

इससे पहले, ग्रैंड शंतरज टूर के आधिकारिक प्रायोजक गेमप्लान स्पोर्ट्स के निदेशक जीत बनर्जी ने इस बात की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, "बीसीसीआई ने कार्लसन को ईडन गार्डन्स स्टेडियम की घंटी बजाने के लिए आमंत्रित किया है। अगर समय हुआ तो वह आनंद के साथ पांच दिनों में से एक दिन स्टेडियम में देखे जा सकते हैं।"

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली इस भारत के पहले दिन-रात टेस्ट मैच को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल