1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन कर रही है ऑस्ट्रेलिया: लाबुशैन

एक टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन कर रही है ऑस्ट्रेलिया: लाबुशैन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 06, 2020 04:11 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 04:11 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 3-0 की क्लीन स्वीप का श्रेय टीम के एकजुट होकर किए गए प्रदर्शन को दिया है। 

aus vs nz- India TV Hindi
एक टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन कर रही है ऑस्ट्रेलिया: लाबुशैन Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 3-0 की क्लीन स्वीप का श्रेय टीम के एकजुट होकर किए गए प्रदर्शन को दिया है। लाबुशैन ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच की पहली पारी में 215 रनों की शानदार पारी खेली थी।

उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 279 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। लाबुशैन ने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए यह शानदार सीजन रहा है। एक टीम के रूप हम सब वाकई शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि सब एकजुट होकर आगे आ रहे हैं। मैंने खुद जिस तरह से बल्लेबाजी की वह वाकई बेहतरीन रहा।"

25 वर्षीय लाबुशैन ने पूरी सीरीज में 549 रन बनाए। तीसरे टेस्ट मैच में दोहरे शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। लाबुशैन ने इस सीरीज में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भारत दौरे पर 14 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। लाबुशैन का कहना है कि अगर उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलता है तो वह भारत दौरे पर भी अपने इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल