1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: साउथ अफ्रीका को लगा दोहरा झटका, भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएगा ये धाकड़ गेंदबाज

World Cup 2019: साउथ अफ्रीका को लगा दोहरा झटका, भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएगा ये धाकड़ गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 03, 2019 11:05 am IST,  Updated : Jun 03, 2019 12:10 pm IST

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पारी का सांतवा और अपना चौथा ओवर फेकने आए, जिस दौरान उनकी हेमस्ट्रिंग में खिचाव आया और मैदान के बाहर चले गए।

लुंगी एनगिदी- India TV Hindi
लुंगी एनगिदी, तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लूंगी नगिदी चोट के कारण भारत के साथ पांच जून को होने वाले विश्व कप मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है।

नगिदी बांग्लादेश के साथ रविवार को हुए मुकाबले में खेले थे लेकिन हैम्स्ट्रिंग की समस्या के कारण सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी कर सके थे।

टीम के डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी ने कहा है कि लूंगी की चोट का सोमवार को स्कैन किया जाएगा लेकिन अभी जो हालात हैं उनके मुताबिक वह कम से कम सात या दस दिनो तक मैदान में नहीं उतर पाएंगे।

मूसाजी ने कहा, "अहतियात के तौर पर हमने उन्हें आगे गेंदबाजी की इजाजत नहीं दी। सोमवार को उनका स्कैन किया जाएगा लेकिन अभी के हालात के हिसाब से वह अगले सात से दस दिनों तक मैदान पर नहीं उतर सकेंगे।"

दक्षिण अफ्रीका टीम को यह बड़ा झटका लगा है। वह विश्व कप के अपने दो मैच हार चुकी है। पहले मैच में उसे मेजबान टीम ने हराया था। रविवार को उसे बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार मिली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल