1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC : ग्लेन टर्नर ने बताया, इस तरह से कोहली को अपने जाल में फंसा सकते हैं न्यूजीलैंड के गेंदबाज

WTC : ग्लेन टर्नर ने बताया, इस तरह से कोहली को अपने जाल में फंसा सकते हैं न्यूजीलैंड के गेंदबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 08, 2021 02:09 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 02:09 pm IST

भारत ने पिछली बार जब 2020 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था उसे दोनों टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

WTC, Glenn Turner, New Zealand, Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और कोच ग्लेन टर्नर ने कहा है कि साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के साथ होने वाली आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में अगर पिच और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों और स्विंग के पक्ष में रहती हैं, तो भारतीय कप्तान विराट कोहली को संघर्ष करना पड़ सकता है। 

टर्नर ने 'द टेलीग्राफ' से कहा, " मैं इस बारे में अटकलें नहीं लगाना चाहता कि परिस्थितियों को लेकर कोहली सतर्क हैं या नहीं। लेकिन अगर पिच और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों और स्विंग के पक्ष में रहती हैं, तो उन्हें अन्य बल्लेबाजों की ही तरह संघर्ष करना पड़ सकता है। जैसा कि न्यूजीलैंड में हुआ था।"

यह भी पढ़ें-  पार्थिव पटेल ने माना, WTC फाइनल में पुजारा निभाएंगे भारत के लिए महत्वपूर्ण भुमिका

उन्होंने कहा, " एक बार फिर से मैदान पर परिस्थितियां अहम होने वाली हैं। मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि घरेलू परिस्थितियां, जहां बल्लेबाज सीखते हैं, एक खिलाड़ी की तकनीक और कौशल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।"

पूर्व कप्तान ने कहा, " हालांकि, ऐसा लगता है कि हाल के दिनों में भारत में पिचें सीम गेंदबाजी में मदद कर रही हैं, फिर भी उनकी तुलना न्यूजीलैंड की स्थितियों से नहीं की जा सकती है। जब भारत ने आखिरी बार न्यूजीलैंड का दौरा किया था, तब भी परिस्थितियां अहम रही थीं।"

यह भी पढ़ें- ओलंपिक में पदक से कम के बारे में नहीं सोच रहे हैं : कृष्ण बी पाठक

भारत ने पिछली बार जब 2020 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था उसे दोनों टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उस सीरीज में कोहली भी बल्ले से संघर्ष करते हुए दिखे थे। उन्होंने चार पारियों में केवल 38 रन ही बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल