1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs CSK : सीएसके प्लेऑफ में, दिल्ली की टीम को आखिरी मैच में बुरी तरह धोया

DC vs CSK : सीएसके प्लेऑफ में, दिल्ली की टीम को आखिरी मैच में बुरी तरह धोया

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 20, 2023 03:02 pm IST,  Updated : May 20, 2023 07:23 pm IST

DC vs CSK: सीएसके ने दिल्ली को उन्हीं के घर में बुरी तरह हरा दिया है।

DC vs CSK LIVE score- India TV Hindi
DC vs CSK LIVE score Image Source : PTI

DC vs CSK LIVE: आईपीएल 2023 के 67वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी। इस मैच में सीएसके की टीम ने 77 रन से जीत दर्ज की है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई सीएसके की टीम ने बोर्ड पर 223 रन लगाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम अपने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 146 रन बना पाई। इससे पहले मैच में टॉस जीतकर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 

DC vs CSK मैच का स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

दिल्ली के बल्लेबाज रहे फेल

इस मैच में 223 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली शुरू से ही मैच में कहीं नहीं थी। इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर की 86 रनों की पारी को हटा दें तो कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। ओपनर पृथ्वी शॉ सिर्फ 5, फिल सॉल्ट 3 और राइली रूसो पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके अलावा यश धुल ने 13 और अक्षर पटेल ने 17 रन बनाए। सीएसके की ओर से दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

सीएसके का बड़ा स्कोर

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 223 रन बनाए। सीएसके के लिए पारी की शुरुआत करने आए रुतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके लगाए। वहीं डेवन कॉन्वे ने 52 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने 9 गेंदों पर 22 रन बनाए। अंत में रवींद्र जडेजा 20 और एमएस धोनी 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की Playing 11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, यश ढुल, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकरिया, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल